For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शादी की सालगिरह पर विराट-अनुष्का ने दिखाई ऐसी दरियादिली कि कायल हुए माइकल वॉन

India Vs Australia 2nd Test: Virat Kohli gave up his seat to Indian pacers | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी एक परफेक्ट सेलिब्रिटी जोड़ी मानी जाती है। दोनों की शादी की सालगिरह 11 नवंबर को है और विराट ने पहली सालगिरह पर अनुष्का को ऐसा शानदार तोहफा दिया है कि पूरा भारत भी उसका जश्न मना रहा है। अनुष्का इस समय ऑस्ट्रेलिया में ही हैं और भारतीय टीम ने पहला टेस्ट मैच जीतकर उनकी सालगिरह का जश्न भी दोगुना कर दिया है।

विराट-अनुष्का ने छोड़ी बिजनेस क्लास सीट

हालांकि विराट-अनुष्का शादी की सालगिरह के अलावा दूसरे कारणों से चर्चा में आ गए हैं और इस वजह के चश्मदीद गवाह खुद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन बने। वॉन ने अभी की ही एक घटना की जिक्र करते हुए बताया है कि विराट और उनकी पत्नी अनुष्का ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों के लिए अपनी बिजनेस क्लास सीट को छोड़ दिया, ताकि टीम के तेज गेंदबाज आराम से एडिलेड से पर्थ की यात्रा कर सकें। वॉन ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को चेताते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया खतरे में है...भारतीय तेज गेंदबाज ना केवल ज्यादा रिलेक्स है बल्कि उनको अपने कप्तान कोहली से इंसानियत का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। कोहली और अनु्ष्का ने दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाजों को तरोताजा रखने के मद्देनजर यह फैसला लिया।

पर्थ में भी गेंदबाज होंगे तुरूप का इक्का

पर्थ में भी गेंदबाज होंगे तुरूप का इक्का

आपको बता दें कि सीरीज का पहला मैच एडिलेड में भारत ने 31 रन से जीत लिया था। इस मैच में भारत की ओर चेतेश्वर पुजारा ने यादगार बल्लेबाजी करते हुए पहली और दूसरी पारी में क्रमशः 123 और 71 रनों की पारियां खेल थी। पुजारा के अलावा इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था। अब दूसरा मैच 14 दिसंबर से पर्थ में होगा।

IND vs AUS: पोटिंग ने अगले टेस्ट मैच मेें ऑस्ट्रेलिया को इस कारण फिर बताया जीत का दावेदार

विराट का अनुष्का के लिए भावनात्मक संदेश

इससे पहले विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की पहली सालगिरह पर अनुष्का के साथ अब तक के जीवन सफर के अनुभव को खूबसूरती से बयां करते हुए लिखा- 'विश्वास नहीं होता कि इसको एक साल बीत गया क्योंकी कल की ही बात लगती है। समय वास्तव में तेजी से भागता है। मेरी दोस्त, मेरी जीवन साथी को शादी की हैप्पी सालगिरह।' इसके बाद विराट ने अनुष्का को हमेशा के लिए मेरी कहते हुए अपने जज्बातों को विराम दिया।

Story first published: Tuesday, December 11, 2018, 14:38 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+