For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित का कैच छूटा तो ऐसा था रितिका का रिएक्शन, फिर अश्विन की पत्नी ने संभाला

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद खराब शुरूआत की। भारत को पहला झटका ईशान किशन के रूप में लगा जो 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन ही बना सके। किशन केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने आए थे, लेकिन तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर वह ट्रेंट बोल्ड का शिकार बने। इसके बाद क्रीज पर 'हिटमैन' रोहित शर्मा आए। रोहित को पहली ही गेंद पर जीवनदान मिल गया। उनका एक आसान कैच कीवी फील्डर ने छोड़ दिया। हालांकि इस दाैरान स्टेडियम में बैठी उनकी पत्नी रितिका सजदेह का जो रिएक्शन था वो देखने लायक था।

अश्विन की पत्नी ने दिया हाैसला
हुआ ऐसा कि किशन के आउट होने के बाद क्रीज पर ट्रेंट बोल्ड आए। रोहित स्ट्राइक पर थे। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर हवाई शाॅट खेल दिया, लेकिन ए़डम मिलने ने एक आसान कैच छोड़ दिया। हालांकि इस दाैरान रोहित की पत्नी रितिका बिल्कुल डर सी गईं थीं। जैसे ही कैच छूटा रितिका ने राहत की सांस ली। इस पल का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रितिका के साथ रविचंद्रन अश्विन की पत्नी वाइफ भी बैठीं थीं, जिन्होंने उनका साथ दिया। साथ में रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवा भी थीं, जिनके कंधे पर रितिका अंत में सिर रखती हुईं नजर आईं।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: 8 साल में पहली बार रोहित को लेकर कोहली ने किया बड़ा प्रयोग, फेल हुआ गेमप्लान

मिले जीवनदान का नहीं उठा पाए फायदा
हालांकि रोहित शर्मा इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके। रोहित ने 8वें ओवर की चाैथी गेंद पर ईश सोढ़ी के ओवर में मार्टिन गुप्टिल को कैच थमाकर आउट कर दिया। इसी के साथ रोहित की पारी 14 गेंदों में 14 रनों पर समाप्त हो गई। उन्होंने एक चाैका और एक छक्का लगाया। रोहित पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में भी फ्लाॅप साबित हुए थे। वह पहली ही गेंद पर युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए थे। रोहित से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह दोनों मैचों में सस्ते में आउट हो गए।

पाकिस्तान से मिली हार के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना था, लेकिन बल्लेबाजों ने फिर निराश कर दिया। भारत की आधी टीम महज 70 रनों पर पवेलियन लाैट गई। भारत के लिए ईशांत किशन और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की, तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने भारत को पहला झटका दे दिया। उन्होंने ईशान किशन को पवेलियन भेजा जो 4 रन बना सके। रोहित शर्मा को 8वें ओवर में ईश सोढ़ी नेआउट हुए। उनका कैच मार्टिन गप्टिल ने लिया। इससे पहले केएल राहुल ने टीम साउथी के खिलाफ 6वें ओवर में डेरिल मिशेल को कैच देकर विकेट गंवा दिया। उन्होंने 18 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली भी 9 रन बनाकर सोढ़ी का शिकार हुए। इसके बाद रिषभ पंत ने भी 12 रन बनाकर विकेट गंवा दिया।

ऐसी हैं दोनों टीमें-
भारत - ईशान किशन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड - मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (कप्तान), जेम्स नीशम, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टीम साउथी, एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट

Story first published: Sunday, October 31, 2021, 20:53 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+