युसूफ पठान ने चुने IPL से अपने दो पसंदीदा कप्तान, साथ में बताई खूबियां
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युसूफ पठान का अंतरराष्ट्रीय करियर तो लंबा नहीं चला लेकिन उन्होंने आईपीएल के जरिए खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वे लाॅकडाउन के कारण घर में हैं और ऐसे समय जरूरतमंद लोगों की सहायता भी कर रहे हैं। युसूफ ने आईपीएल के 12 सीजन खेले हैं। इस दाैरान उन्होंने तीन फ्रेंचाइजियों (राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद) के लिए क्रिकेट खेला। युसूफ ने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर अपने पसंदीदा 2 कप्तानों के नाम बताए, साथ ही उनकी खूबी भी बताई।

लिया इनका नाम
युसूफ से एक फैन द्वारा पूछा गया कि आईपीएल से उनके पसंदीदा कप्तान काैन हैं। इसका जवाब देते हुए युसूफ ने शेन वाॅर्न और गाैतम गंभीर का नाम लिया। वाॅर्न ने साल 2008 में हुए पहले सीजन में राजस्थान राॅयल्स को चैंपियन बनाया था। युसूफ ने शेन वाॅर्न की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा ''वाॅर्न विपक्षी बल्लेबाजों को मैच से पहले ही आउट करने की योजना बना लेते थे। फिर मैंने बिल्कुल उसी तरह से आउट करने की कोशिश की।''
आंद्रे रसेल ने भी लगाए जमैका पर आरोप, कहा- मेरी भी कोई अहमियत नहीं थी

गंभीर को लेकर कहा ये
वहीं केकेआर के लिए खेल चुके गंभीर को लेकर युसूफ ने कहा कि गंभी बहुत भावुक हो जाते हैं और अपने साथियों के बारे में बहुत ध्यान रखते थे। बता दें कि गंभीर ने केकेआर को 2 बार चैंपियन बनाया है। गौतम गंभीर ही थे जिन्होंने अपनी कप्तानी से केकेआर की किस्मत बदल दी और टीम को 2012 और 2014 में दो खिताब दिलाए।

ऐसा है युसूफ का IPL करियर
बता दें कि आईपीएल सीजन-13 के लिए जब नीलामी हुई तो उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। युसूफ ने आखिरी सीजन पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला था। अब उनका फिर से मैदान पर लाैटना मुश्किल नजर आ रहा है। युसूफ ने 174 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने एक शतक व 13 अर्धशतक के साथ 3204 रन बनाए हैं। उनके नाम 42 विकेट भी दर्ज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
