
बताया सबसे अजीब टीम
रसेल ने यह बात अपने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर कही। उन्होंने कहा कि वह आज तक जितनी भी टीमों के लिए खेले हैं उसमें जमैका तलाहवाज सबसे अजीब टीम रही। बता दें कि जमैका रसेल की घरेलू टीम है हालांकि वह अगले साल किसी और टीम की ओर से खेलेंगे। रसेल ने कहा, 'जमैका तलाहवाज सबसे अजीब टीम है जिसके लिए वह खेले हैं। उन्हें हर खिलाड़ी से बात करनी चाहिए, मैं कोई आम खिलाड़ी नहीं हूं, मैं इस टीम की कप्तानी भी कर चुका हूं।'
यार्कर से नारियल तोड़ने वाले शख्स की मदद के लिए आगे आए आरपी सिंह

बताैर कप्तान नहीं हुई इज्जत
रसेल यही नहीं रूके। उन्होंने आगे कहा कि जब वो कप्तान थे तो उनकी इज्जत नहीं की जाती थी। जो खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठे होते हैं उनको लेकर कोई चर्चा नहीं होती थी। रसेल ने कहा, 'मुझे ऐसा महसूस होता था कि मैं कोई प्रथम श्रेणी क्रिकेट का खिलाड़ी हूं जिसने एक मैच पहले ही डेब्यू किया है। मेरी कोई अहमियत नहीं थी।' गेल के लगाए आरोपों पर रसेल ने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं जानते लेकिन इतना पता है कि टीम बातचीत करने में यकीन नहीं रखती।
'नहीं लगता कि इसे बदलने की जरूरत है', गेंद पर लार के इस्तेमाल पर बोले डेविड वॉर्नर

गेल ने लगाए थे ये आरोप
बता दें कि गेल ने आरोप लगाया था कि जमैका के हेड कोच सरवन खिलाड़ियों पर बंदिशें लगाते हैं। क्रिस गेल ने कहा कि सरवन खिलाड़ियों के खिलाफ झूठ और गलत बयानी करते हैं। साथ ही वो खिलाड़ियों को कहीं बाहर जाने से भी रोकते हैं। क्रिस गेल को जमैका की टीम से बाहर कर दिया गया है जिसके बाद उन्होंने यह वीडियो शेयर किया। पिछले सीजन में जमैका के लिए खेले थे और उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। गेल ने जमैका की ओर से 10 मैचों में महज 243 रन ही बनाए।
चहल ने शोएब मलिक को इस मामले में बताया स्टीव स्मिथ से भी बेहतर बल्लेबाज


Click it and Unblock the Notifications
