बिना शादी किए पिता बन चुके हैं ये क्रिकेटर्स, लिस्ट में है सचिन का खास दोस्त
नई दिल्ली। क्रिकेट प्रेमियों को हार्दिक पांड्या की ओर से रविवार एक खुशखबरी सामने आई। उनकी मंगेतर नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर साफ कहा कि वह पांड्या के बच्चे की मां बनने जा रही हैं। वहीं क्रुणाल पांड्या ने भी तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पांड्या-नताशा ने शादी कर ली है, लेकिन इसकी पुष्टि इस जोड़े ने नहीं की। पांड्या पहले क्रिकेटर नहीं हैं जो बिना शादी किए पिता बनने की खुशी दे रहे हैं। उनसे पहले 4 ऐसे क्रिकेटर्स हैं जो बिना शादी के पिता बने थे। उनमें एक सचिन तेंदुलकर का खास दोस्त भी रहा है।

क्रिस गेल
विंडीज टीम के बल्लेबाज क्रिस गेल की तूफानी पारियों से हर कोई वाकिफ हैं। वह क्रिकेट के साथ-साथ मस्तमाैला जीवन व्यतीत करना पसंद करते हैं। गेल की पत्नी नताशा ने शादी करने से पहले एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसका नाम गेल ने बलश रक्खा है।

जो रूट
इंग्लैंड के महान बल्लेबाज और उपकप्तान जो रूट हाल ही में पिता बनने का सुख उठाया है। हालाकि बता दें कि जो ने अभी शादी नहीं की है लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड केरी कोटरेल ने एक बच्चे को जन्म दिया है. इन दिनों दोनों अपने इस बाचे को साथ खुशी- खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
साक्षी ने बताया 'पबजी' गेम खेलने का फायदा, नींद में बातें करते हैं धोनी

विनोद कांबली
सचिन तेंदुलकर के खास दोस्त विनोद कांबली शादी करने से पहले ही पिता बन चुके हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम नोएला लैविस था, जिन्हें वह तलाक दे चुके हैं। इसके बाद उनका अफेयर फैशन मॉडल आंद्रया हैविट से शुरू हुआ। इसी दौरान आंद्रेया ने एक बेटे को जन्म दिया था। हालांकि इसके तुरंत बाद कांबली ने आंद्रेया से शादी भी कर ली थी। उनके इस बेटे का नाम जीजस क्रिस्टियानो है।

डेविड वार्नर
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर अप्रैल 2015 में अपनी गर्लफ्रेंड कैंडिस वार्नर के साथ शादी की थी। लेकिन वह शादी से पहले ही एक बेटी के पिता बन गए। कैंडिस ने सितंबर 2014 में एक बच्चे को जन्म दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
