Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL खत्म होते ही सोशल मीडिया पर छाई अमिताभ की 'सूर्यवंशम'

मुंबई। रोमांच, पैसा और ग्लैमर का दंगल यानी कि आईपीएल 10 रविवार रात फाइनल के साथ खत्म हो गया , जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक फनी मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है और वो है 'सूर्यवंशम' फिल्म से जुड़ा हुआ।

लोगों ने ट्विटर और फेसबुक पर लिखना शुरू कर दिया कि आईपीएल खत्म हो गया है इसलिए अब वापस टीवी पर दिखाई जाएगी'सूर्यवंशम'।

टीवी पर सबसे ज्यादा दिखाई जाने वाली फिल्म

आपको बता दे कि अमिताभ बच्चन के अभिनय वाली ये फिल्मी टीवी पर सबसे ज्यादा दिखाई जाने वाली फिल्म है, सैटमैक्स चैनल पर हफ्ते में कम से कम 2 बार तो आपको सूर्यवंशम देखने को मिल ही जाती है।

दिलचस्प ट्वीट

इस फिल्म के बारे में फिल्म के हीरो रहे अमिताभ बच्चन ने भी एक दिन पहले दिलचस्प ट्वीट किया था, दरअसल इस फिल्म ने 18 साल पूरे कर लिए हैं, अमिताभ ने लिखा कि फिल्म 'सूर्यवंशम' ने 18 साल पूरे कर लिए हैं, सूर्यवंशम ऐसी फिल्म है, जिसे कोई पसंद करे या ना करे, लेकिन इसके बारे जानते सब हैं।

टीवी पर सबसे ज्यादा प्रसारित फिल्म

गौरतलब है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप थी लेकिन टीवी पर सबसे ज्यादा प्रसारित फिल्म है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए बार्क के आंकड़ों के मुताबिक, सूर्यवंशम ग्रामीण इलाकों में देखी जाने वाली सबसे पसंदीदा फिल्म है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+