For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ashes 2021 : गाबा में छा गए मिशेल स्टार्क, 139 साल के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा

ब्रिस्बेन : ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज की शुरूआत गाबा में हुई, जहां इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि कंगारू गेंदबाजों ने उनके फैसले को गलत साबित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी क्योंकि इंग्लैंड की आधी टीम 60 रनों पर ही पवेलियन लाैट गई थी। सीरीज का पहला ओवर मिशेल स्टार्क ने फेंका। स्टार्क ने ओवर की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स को बोल्ड कर दिया। इसी के साथ स्टार्क ने खास रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें- हरभजन सिंह ले सकते हैं संन्यास, IPL की फ्रैंचाइजी से मिला बड़ा ऑफर

दरअसल, स्टार्क एशेज के इतिहास में सीरीज की पहली डिलीवरी के साथ विकेट लेने वाले केवल दूसरे गेंदबाज बन गए। स्टार्क ने सीरीज की पहली गेंद पर ही गाबा के मैदान में वाहवाही लूट ली। स्टार्क ने पहली गेंद याॅर्कर फेंकी, जिसे रोरी बर्न्स बल्ले से रोक नहीं सके। गेंद टप्पा खाने के बाद लेग स्टंप की ओर गई और बल्लेबाज पीछे से सीधा बोल्ड हो गया। गेंद स्विंग होकर रोरी को धोखा दे गई। एशेज के 139 साल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ जब सीरीज की पहली गेंद पर किसी गेंदबाज को विकेट मिला हो।

एशेज सीरीज की शुरूआत 1882 से हुई थी और ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है कि सीरीज की पहली ही गेंद पर विकेट गिरा हो। ऑस्ट्रेलिया के एर्नी मैककॉर्मिक ने 1936 में ब्रिस्बेन में स्टेन वर्थिंगटन को आउट किया जो कप्तान के रूप में डॉन ब्रैडमैन का पहला एशेज टेस्ट भी था। अब मिचेल स्टार्क ने 2021 में ब्रिस्बेन टेस्ट के पहले दिन रोरी बर्न्स को आउट किया ।

वहीं मैच की बात करें तो इंग्लैंड की पहली पारी महज147 रनों पर सिमट गई है। मिशेल स्टार्क व जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट लिए। वहीं कप्तानी कर रहे पैट कमिंस ने 5 विकेट चटकाए। कैमरून ग्रीन ने भी एक विकेट लिया।

Story first published: Wednesday, December 8, 2021, 10:18 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+