For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

4 महिला क्रिकेट स्टार जिनके 'अंदाज' का जलवा पूरी दुनिया में है कायम

नई दिल्ली। खेल के मैदान में जब भी कोई खिलाड़ी उतरता है तो उसका बस एक ही लक्ष्य होता है किसी भी हाल में जीत हासिल करना और अपने देश का मान बढ़ाना। ऐसे में अब महिलाएं भी हर खेल में अपने देश का प्रतिनिधित्व करती हैं और अपने देश का मान बढ़ाती हैं। हाल फिलहाल के दिनों को अगर देखें तो क्रिकेट जगत में भी महिला खिलाड़ियों ने अपनी धमक बिखेरी है, और भारतीय महिला खिलाड़ियों ने भी पूरी दुनिया में अपना जलवा बिखेरा है। उनकी इस प्रतिभा की बदौलत ही अब महिला आईपीएल जैसे मुकाबलों की भी कवायद शुरू हो गई है। यूं तो कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है लेकिन आज आपको रूबरू करवाएंगे महिला क्रिकेट की कुछ जानी-मानी हस्तियों से जिनका जलवा भी किसी से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें- इस शर्त के साथ BCCI ने मानी विराट कोहली की मांग, अब विदेशी दौरों पर साथ होंगी पत्नी और...

 दक्षिण अफ्रीका की मैरीजाने कापः

दक्षिण अफ्रीका की मैरीजाने कापः

महिला क्रिकेट जगत में जब भी किसी दिग्गज खिलाड़ी की बात होगी तो उसमें दक्षिण अफ्रीका की इस दिग्गज आलराउंडर की बात जरूर होगी, जिसने अपने धुआंधार बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी के दम पर अपना जलवा पूरी दुनिया में बिखेरा है। गौरतलब हो कि इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये दबाव की स्थिति और बेहतर खेल दिखाती हैं। विकेट चटकाने के साथ ही लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर इस खिलाड़ी के नाम अपने देश के लिए विश्व कप में उच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। इन्होंने 2013 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 102 रन की शानदार पारी खेली थी। साथ ही काप ऐसी तीसरी महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी-20 में हैट्रिक लिया है।

 मिताली का क्रिकेट पर है राजः

मिताली का क्रिकेट पर है राजः

भारत की अगर बात करें तो इस देश में अगर किसी ने महिला क्रिकेट को नाम दिया है, पहचान दी है तो उसका नाम है मिताली राज। अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी के दम पर मिताली ने भारत को कई खिताब जिताए हैं। महिला एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कायम करने वाली मिताली जब पिच पर होती हैं तो दिग्गज बल्लबाजों के भी पसीने छूट जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में लगातार सात अर्धशतकीय पारी खेलकर रिकॉर्ड कायम किया था। इनके जलवे के कारण ही इन्हें महिला क्रिकेट का सचिन तेंदुलकर कहा जाता है।

 ऑस्ट्रेलिया की मेगास्टार मैग का अलग ही है जलवाः

ऑस्ट्रेलिया की मेगास्टार मैग का अलग ही है जलवाः

ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तान मैग का नाम भला कौन नहीं जानता। रन मशीन की नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने अपने दम पर कई कीर्तिमान रचे हैं। वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी इसी खिलाड़ी के नाम है। उनका उच्चतम स्कोर 152 नाबाद है जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे।

 ऐलिज पेरी, जिनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का है जलवाः

ऐलिज पेरी, जिनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का है जलवाः

अगर महिला क्रिकेट में खतरनाक बल्लेबाजों की सूची निकाली जाए तो शायद ऑस्ट्रेलिया की इस दिग्गज खिलाड़ी का नाम सबसे ऊपर आता है। उन्होंने अपने प्रदर्शन की बदौलत चार विश्व खिताब ऑस्ट्रेलिया की झोली में डाले हैं। इनकी बल्लेबाजी का हर कोई दीवाना नजर आता है। ऐसे में अगर आज महिला क्रिकेट पूरी दुनिया के खेल प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है तो उसमें बहुत बड़ा हाथ इन खिलाड़ियों का है।

ये भी पढ़ें- मॉडलिंग के बाद अब राजनीति करेंगी मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां, कांग्रेस में हुईं शामिल

Story first published: Wednesday, October 17, 2018, 13:23 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+