Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मिताली राज का खुलासा, 'भगवान' के कहने पर 2021 का वर्ल्डकप भी खेलूंगी

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल दुनिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर मिलाती राज ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बारे में बड़ा खुलासा किया है। मिताली ने कहा है कि सचिन ने उनसे अभी क्रिकेट न छोड़ने के लिए कहा है। दिल्ली में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर एक कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर और मितारी राज एक साथ मं पर थे। इश दौरान दोनों ने खूब बातें की। मिताली ने बताया कि सचिन ने उन्हें एक बार बल्ला तोहफे में दिया था और उस बल्ले को उन्होंने आज तक संभाल कर रखा है और उससे कई रन भी बनाए हैं। मिताली ने कहा, "मैंने आज तक ये बात किसी को नहीं बताई। सचिन ने एक बार मुझे एक बल्ला तोहफे में दिया था। मैंने उस बल्ले को अब तक संभाल कर रखा है। मैंने जब भी उस बल्ले से खेला, हमेशा रन बनाए।"

अभी हाल ही में इंग्लैंड में समाप्त हुए आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में मिताली राज ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की थी। वे 6000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनीं थीं। गौरतलब है कि पुरुष क्रिकेट में सचिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।

युनीसेफ और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक कार्यक्रम में मिताली ने कहा, 'जब मैंने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 6000 रन पूरे किए तो सचिन सर मेरे पास आए और मुझे बधाई दी। उन्होंने तब मुझसे कहा था कि अब हार मत मानना। सचिन सर की यह बात मुझे हमेशा याद रहेगी।' मिताली ने आगे कहा कि- "सचिन सर ने मुझसे कहा था कि अभी आपको कई और साल खेलना है और यही जज्बा बरकरार रखना है। फिर जब हम वर्ल्ड कप के बाद स्वदेश लौटे तो मैंने लोगों से यही कहा कि मैं 2021 महिला वर्ल्ड कप में खेलूंगी और टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करूंगी।"

इसे भी पढ़ेंः- इत्तफाक या वक्त का तकाजा: जिस बच्चे को किया था सम्मानित उसी की कप्तानी में संन्यास लेंगे नेहरा

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+