For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोइन अली के पिता को आया गुस्सा, बेटे पर कमेंट के लिए तस्लीमा नसरीन को लगाई लताड़

नई दिल्लीः इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली के पिता मुनीर ने बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन के कमेंट पर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल तस्लीमा नसरीन का कमेंट मोईन अली को लेकर एक तरह का विवाद पैदा कर गया है। 58 साल की लेखिका ने एक ट्वीट में कहा था कि अगर मोईन अली बतौर पेशेवर एक क्रिकेटर ना होते तो वे इस्लामिक स्टेट में शामिल हो चुके होते। जाहिर है कि इस विवादित लेखिका के इस तरह के कमेंट ने सोशल मीडिया पर काफी हंगामा बरपाया है।

तस्लीमा के स्पष्टीकरण के बाद भी शांत नहीं हुए मुनीर-

तस्लीमा के स्पष्टीकरण के बाद भी शांत नहीं हुए मुनीर-

मोईन अली के पिता ने तसलीमा की काफी आलोचना की है और लताड़ लगाई है कि उन्होंने उनके बेटे के ऊपर इस तरह का कमेंट किया है। बाद में मामला बढ़ता देख कर तस्लीमा ने भी एक स्पष्टीकरण दिया कि उन्होंने यह बात केवल एक व्यंग्य के तौर पर कही थी और उनकी मंशा इस्लामिक कट्टरपंथी स्टेट कहने की नहीं थी। वह केवल सेक्यूलर मुस्लिम सोसाइटी की बात कर रहीं थीं।

हालांकि उनका यह स्पष्टीकरण मोईन अली के पिता को शांत नहीं रख पाया है। अली के पिता ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा- "मैं वास्तव में काफी दुखी और हैरान हूं कि तस्लीमा नसरीन ने मेरे बेटे के खिलाफ ऐसी बात कही है। उन्होंने एक स्पष्टीकरण भी दिया है कि यह केवल एक व्यंग्य था। लेकिन अगर वे आईने में अपने आप को देखेंगी तो पाएंगी कि कौन सही है कौन गलत।"

IPL 2021: RCB के लिए राहत की खबर, कैटिच ने दी देवदत्त पडिक्कल को लेकर बड़ी अपडेट

'सच कहूं तो मैं बहुत गुस्सा हूं'

'सच कहूं तो मैं बहुत गुस्सा हूं'

वे आगे कहते हैं, "सच कहूं तो मैं बहुत ही गुस्सा हूं लेकिन मैं जानता हूं कि प्रतिक्रिया देना ऐसे लोगों को बढ़ावा देना ही है। अगर मैं किसी दिन इस लेखिका से मिला तो मैं उनके चेहरे पर ही उनको बताऊंगा कि उनके बारे में क्या सोचता हूं। फिलहाल के लिए तो मैं उनसे यही कहना चाहूंगा कि कोई डिक्शनरी उठाएं और देखें कि व्यंग्य का मतलब क्या होता है।"

इसके अलावा इंग्लिश क्रिकेटरों ने भी तस्लीमा के ट्वीट पर आपत्ति जताई थी जिसमें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी शामिल थे। आर्चर ने तो लेखिका को यहां तक कह दिया था कि अपना ट्वीट डिलीट करो। सेम बिलिंग ने भी आपत्ति दर्ज की थी तो वहीं तेज गेंदबाज साकिब महमूद ने तस्लीमा के ट्वीट को घृणात्मक कहा था।

CSK की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे मोइन अली-

CSK की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे मोइन अली-

बता दें कि मोइन अली लंबे समय से इंग्लैंड की क्रिकेट टीम का हिस्सा है और वे इस्लामिक तौर-तरीकों पर विश्वास रखते हैं। वह बढ़ी हुई दाढ़ी रखते हैं और उनको अपने धर्म पर विश्वास रखने वाला व्यक्ति माना जाता है। वे एक शानदार ऑलराउंडर रहे हैं और इस समय इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा हैं जिसके लिए वे भारत में मौजूद है। मोईन अली को आईपीएल के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 करोड रुपए में खरीदा है।

Story first published: Wednesday, April 7, 2021, 9:56 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+