Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस बार अॉस्ट्रेलिया फतह करने का रास्ता न्यूजीलैंड से होकर गुजरेगा, जानिए कैसे

नई दिल्ली। जब भी भारतीय टीम कोई बड़ा विदेशी दौरा करती है तो उससे पहले वहां की परिस्थितियों के साथ तालमेल बैठाने के लिए प्लानिंग की जाती है। आमतौर पर भारतीय टीम जिस दौरे पर जाती है, वहां की 'ए' टीम के साथ मैच खेलती है। भारत ने इंग्लैंड में भी ऐसा ही किया था। हालांकि व्यस्त क्रिकेट प्रोग्राम में भारत के साथ हमेशा कम अभ्यास मैच खेलने की दिक्कत बनी रहती है।

भारतीय 'ए' टीम के जरिए तैयारियां

भारतीय 'ए' टीम के जरिए तैयारियां

इस बार भारत के सामने अॉस्ट्रेलिया का बड़ा दौरा है और टीम ने वहां की परिस्थितियों से निपटने के लिए एक कारगार रणनीति बनाने की कोशिश की है। उल्लेखनीय है कि भारत कंगारूओं के देश में चार टेस्ट मैचों की सीरीज के अलावा तीन टी20 और तीन वनडे गेम खेलेगा। लेकिन इस बार भारत की टीम सीरीज की शुरूआत टी-20 के साथ कर रही है। जबकि भारत ने विदेशी माहौल में ढलने के लिए अपनी एक A टीम को न्यूजीलैंड भेजा है।

स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय A टीम

स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय A टीम

न्यूजीलैंड में जो भारतीय टीम मैच खेलेगी उसमें कम से कम 6 चेहरे ऐसे हैं जो अॉस्ट्रेलिया में होने वाली टेस्ट टीम में भी शामिल है। इनमें भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान आजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, मुरली विजय, पृथ्वी शॉ, पार्थिव पटेल और हनुमा विहारी शामिल हैं। इसका मतलब साफ है कि भारत ने अपनी तैयारियां न्यूजीलैंड के रास्ते शुरू कर दी हैं। इस दौरान A टीम के खिलाड़ियों को स्टार खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा और ये स्टार खिलाड़ी भी विदेशी परिस्थितियों के साथ तालमेल बैठा सकेंगे।

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ रोहित शर्मा को अाराम, रहाणे करेंगे भारत ए की अगुवाई

इसलिए टी20 से हो रही है शुरूआत

इसलिए टी20 से हो रही है शुरूआत

भारत का अॉस्ट्रेलिया में वनडे और टेस्ट रिकॉर्ड बेहद साधारण रहा है। हम अभी तक वहां कोई टेस्ट सीरीज भी नहीं जीत पाए हैं लेकिन टी20 में हमारा प्रदर्शन कहीं बेहतर है। भारत ने अब तक यहां 6 टी20 मैच खेले हैं जिनमें से चार में भारत को जीत मिली है। इस कारण से भारत को शुरू में ही कंगारूओं के गिरे हुए मनोबल पर चोट करने का बढ़िया मौका है। अगर हम टी20 सीरीज में जीत से शुरूआत करते हैं तो मेजबानों के लिए बाकी की सीरीज में वापसी करना चुनौतीपूर्ण होगा।

न्यूजीलैंड की परिस्थितियां अलग

न्यूजीलैंड की परिस्थितियां अलग

भारत A टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने हालांकि स्वीकार किया है कि न्यूजीलैंड के हालात अॉस्ट्रेलिया से अलग हैं। इसके बावजूद भी टीम के पास बढ़िया तैयारी करने का मौका है। हमारा मकसद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को अॉस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार करना है जबकी अन्य खिलाड़ियों को इन बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलने का फायदा मिलेगा। हालांकि इस दौरान मुख्य भारतीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए टीम प्रबंधन ने रोहित शर्मा को इस दौरे से आराम देने का फैसला कर लिया है। वह अब भारत की टी20 टीम के साथ ही 16 नवंबर को मुंबई से आस्ट्रेलिया के लिये रवाना होंगे।

वीवीएस लक्ष्मण से मिली रोहित शर्मा को जमकर तारीफ और पंत को इस कारण चेतावनी

ये है भारत 'A' का प्रोग्राम

ये है भारत 'A' का प्रोग्राम

अंजिक्य रहाणे की अगुवाई में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ माउंट मानगुनई में 16 नवंबर से पहला चार दिवसीय मैच खेलेगी। उल्लेखनीय है भारतीय टीम को इस दौरे पर तीन अनाधिकृत टेस्ट मैच खेलेगी। तीसरा मैच 3 दिसंबर को पूरा हो जाएगा।

महान खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने पहली बार अपनी तारीफ में कहे ये शब्द

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच के लिये भारत ए टीम : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मुरली विजय, पृथ्वी साव, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), के गौतम, शाहबाज नदीम, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, दीपक चहर, रजनीश गुरबानी, विजय शंकर, केएस भरत (विकेटकीपर)।

Story first published: Wednesday, November 14, 2018, 16:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+