मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा- भविष्य में भारत के भी तीनों फॉर्मेट के कप्तान हो सकते हैं ऋषभ पंत

Mohammad Azharuddin feels Rishabh Pant front-runner for the Indian team captain | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को लगता है कि ऋषभ पंत आने वाले समय में भारतीय टीम की भी कप्तानी कर सकते हैं। हाल ही में ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने श्रेयस अय्यर के स्थान पर कप्तान नियुक्त किया है। श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में अपने कंधे को चोटिल कर लिया था जिसके चलते वे आईपीएल से भी बाहर हो चुके हैं।

अजहरुद्दीन का यह कहना है कि वे आश्चर्यचकित नहीं होंगे अगर भविष्य में ऋषभ पंत भारत के लिए भी कप्तानी करते दिखाई दें। उन्होंने एक ट्वीट करके कहा-

"ऋषभ पंत के पिछले कुछ महीने बहुत ही शानदार रहे हैं उन्होंने सभी फॉर्मेट में खुद को स्थापित कर लिया है। ऐसे में यह ताजुब नहीं होगा कि अगर चयनकर्ता उनको आने वाले भविष्य में भारत का भी कप्तान देखते हैं। उनका आक्रामक खेल भारत को आने भविष्य में भी बेहतर स्थिति में रखेगा।"

वही अपने नए रोल पर बात करते हुए पंत ने कहा था कि वे दिल्ली में ही क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए हैं और 6 साल पहले उनकी आईपीएल यात्रा भी यहीं से शुरू हुई थी। ऐसे में इस टीम को लीड करना उनका सपना था। इसके अलावा पंत ने टीम के कोचिंग स्टाफ और सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी की अहमियत पर भी बात की थी और कहा था कि वे अपनी कप्तानी में इन सब से मदद लेते रहेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स को अपना पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 10 अप्रैल को खेलना है और यह वानखेड़ें स्टेडियम मुंबई में होगा।

Story first published: Thursday, April 1, 2021, 8:32 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+