For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस दिग्गज क्रिकेटर को आई युवराज सिंह, सुरेश रैना पर 'दया', कहा- फिटनेस टेस्ट में मिलनी चाहिए रियायत

नई दिल्ली। पिछले काफी समय से टीम से बाहर चल रहे धाकड़ भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और सुरेश रैना को दिग्गज क्रिकेटरों का समर्थन मिल रहा है। दरअसल कहा जा रहा है कि ये दोनों खिलाड़ी फिटनेस की वजह से टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं। दरअसल पिछले काफी समय से टीम इंडिया ने फिटनेस को लेकर नए मानक स्थापित किए हैं जिससे ये खिलाड़ी पार नहीं पा रहे हैं। भारतीय टीम में एंट्री के लिए सबसे पहले हर खिलाड़ी को यो-यो टेस्ट पास करना होता है लेकिन खबरें आती रही हैं कि ये दोनों खिलाड़ी इस टेस्ट को पास नहीं कर पा रहे हैं।

इसी को लेकर अब युवराज सिंह और सुरेश रैना को दो दिग्गज खिलाड़ियों का समर्थन मिला है। पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें यो यो टेस्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों को फिटनेस को लेकर थोड़ी छूट मिलनी चाहिए। अजहरुद्दीन ने स्पोर्ट्स 360 से बातचीत में कहा, "मुझे वास्तव में नहीं पता कि यो यो टेस्ट क्या है। लेकिन फिटनेस की बात करें तो हर किसी को फिट होना चाहिए। मुझे लगता है कि कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो अपने करियर के अंतिम छोर पर खड़े हैं लेकिन अभी भी बहुत अच्छा खेल रहे हैं। शायद उन्हें फिटनेस में थोड़ी छूट देनी चाहिए।" युवराज और रैना ने श्रीलंका सीरीज के पहले एनसीए बैंगलोर में फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लिया था। लेकिन यो यो टेस्ट में फेल होने के बाद दोनों ही टीम में जगह बनाने में असफल रहे।

अपनी धमाकेदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम मध्यक्रम की परेशानी से जूझ रही है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में टीम इंडिया की कमी साफतौर पर उजागर हुई है। ऐसे में क्रिकेट लीजेंड सुनील गावस्कर को लगता है कि टीम इंडिया में इस परेशानी से निपटने के लिए इन दो खिलाड़ियों को वापस आ जाना चाहिए। गावस्कर ने चयनकर्ताओं को कुछ पुराने खिलाड़ियों को फिर से मौका देने की सलाह दी है। गावस्कर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में टीम इंडिया की जीत के बाद कहा था कि, ''भारतीय टीम के लड़खड़ाते मध्यक्रम को संभालने के लिए टीम में सुरेश रैना और युवराज सिंह की वापसी होनी चाहिए।"

इसे भी पढ़ेंः- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ये तूफानी खिलाड़ी हुआ बाहर

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+