For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सोशल मीडिया पर फैली इस खिलाड़ी के मरने की झूठी खबर, आखिर में खुद ने किया ट्वीट

नई दिल्ली। आज के समय में सोशल मीडिया ने न सिर्फ लोगों को अपने चहेते चेहरों के करीब ला दिया है बल्कि किसी भी ओपिनियन को बनाने और बिगाड़ने में बड़ा रोल अदा कर रही है। लोगों के बीच इसकी गहरी पहुंच के चलते अक्सर झूठी खबरें भी जंगल में लगी आग की तरह फैलती हैं। ऐसी ही एक अफवाह शनिवार को अफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद नबी को लेकर फैली। आलम यह हुआ कि खुद मोहम्मद नबी को इस बारे में ट्वीट कर सफाई देनी पड़ी। सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हुआ था जिसके अनुसार मोहम्मद नबी की हार्ट अटैक से मृत्यु हो जाने का दावा किया गया।

हालांकि इस ट्वीट के वायरल होने के कुछ घंटे बाद ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने काबिल स्टेडियम से मोहम्मद नबी की फोटो जारी की सलामती की जानकारी दी, बावजूद इसके पूरे दिन अफवाहें उड़ती रहीं कि मोहम्मद नबी नहीं रहे। आखिरकार इन अफवाहों को जवाब देने खुद मोहम्मद नबी को सामने आना पड़ा।

और पढ़ें: कमाई के मामले में 100वें नंबर पर हैं विराट कोहली, 3 गुना ज्यादा कमाते हैं NBA खिलाड़ी

मोहम्मद नबी ने सोशल मीडिया पर उड़ रही अपनी मौत की अफवाहों पर सफाई देते हुए ट्वीट किया,'मेरे बारे में जो खबर फैलाई जा रही है वह झूठ है। मैं पूरी तरह ठीक हूं।'

उन्होंने आगे लिखा कि सोशल मीडिया पर मेरी मौत की झूठी खबरें फैल रही हैं, लेकिन आप इन पर ध्यान ना दें। मैं ठीक हूं।

बता दें कि बांग्लादेश के साथ एक टेस्ट मैच की सीरीज के बाद उन्होंने अपना टेस्ट करियर समाप्त घोषित कर दिया था। अफगानिस्तान के टीम प्रबंधक नजिम जर अब्दुरहीमजई ने इस बात की पुष्टि की है कि वह टेस्ट क्रिकेट में नहीं खेलेंगे।

और पढ़ें: देखें कैसे रोहित ने उड़ाए लगातार 3 छक्के, देखता ही रह गया अफ्रीकी खेमा

34 वर्षीय मोहम्मद नबी ने केवल तीन टेस्ट मैच खेले हैं। अफगानिस्तान आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का भी हिस्सा नहीं हैं। इस प्रतियोगिता में 9 मान्यताप्राप्त देश भाग ले रहे हैं जो 71 टेस्ट मैच खेलेंगे। यह सीरीज दो साल तक चलेगी। अब अफगानिस्तान को अगला टेस्ट 27 नवंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है।

Story first published: Saturday, October 5, 2019, 23:40 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+