For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

साल 2021 में टी20 फॉर्मेट के सुपरस्टार साबित हुए मोहम्मद रिजवान, बना डाले 2 हजार रन

नई दिल्लीः पाकिस्तान की टीम T20 में समय बहुत बढ़िया क्रिकेट खेल रही है और उन्होंने अपनी घरेलू सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 से हराकर कैरेबियाई टीम का सूपड़ा साफ कर दिया है। वेस्टइंडीज को आमतौर पर T20 क्रिकेट में चोटी की टीम माना जाता था लेकिन पिछले कुछ समय में उनके पास उस तरह की खिलाड़ी नहीं रह गए हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम के पास मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम जैसी सदाबहार जोड़ी है जो लगातार रन बना रही है और इसमें मोहम्मद रिजवान एक बहुत बड़े सरप्राइस पैकेट साबित हुए हैं जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में टी-20 क्रिकेट में 2000 रन बनाने का कारनामा किया है।

T20 में बहुत बड़े बल्लेबाज साबित हो रहे रिजवान-

T20 में बहुत बड़े बल्लेबाज साबित हो रहे रिजवान-

ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले बल्लेबाज बन चुके हैं। पाकिस्तान का यह विकेटकीपर बल्लेबाज इस फॉर्मेट में अभी तक 18 अर्धशतक और एक शतक लगा चुका है। मोहम्मद रिजवान ने हीं भारत को T20 वर्ल्ड कप में हराने में अहम भूमिका निभाई थी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया था जहां बाबर आजम ने भी उनका साथ दिया था। रिजवान पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक नए हीरे साबित हुए हैं और एक ऐसे विकेटकीपर साबित हुए हैं जो आज के समय की जरूरत के हिसाब से तूफानी बल्लेबाजी कर सकता है। मोहम्मद रिजवान का स्वभाव भी दुनिया के महान खिलाड़ियों से मैच खाता है और वे काफी विनम्रता के साथ दूसरों से पेश आते हैं।

कहीं और था बटलर था फोकस, शायद वे नींद में थे- कैच छोड़ने पर गिलक्रिस्ट ने कही ये बात

साल 2021 में रिजवान ने किया है कमाल-

साल 2021 में रिजवान ने किया है कमाल-

ऐसा लगता है कि रिजवान के रूप में पाकिस्तान को लंबी रेस का घोड़ा मिला है। मोहम्मद रिजवान के इन 2000 रनों में 1326 रन तो 29 मैच में आए हैं जिसमें उन्होंने 134.89 का स्ट्राइक रेट बनाते हुए 73.66 की औसत से बल्लेबाजी की और 12 अर्धशतक व एक शतक तो टी20 इंटरनेशनल में इसी साल आ गया। मोहम्मद रिजवान इस साल T20 इंटनरेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले स्कोरर भी हैं और दूसरे स्थान पर बाबर आजम मौजूद हैं जिन्होंने 939 रन बनाए हैं।

बाबर आजम के साथ सुपरहिट जोड़ी-

बाबर आजम के साथ सुपरहिट जोड़ी-

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के लिए एक और शानदार साझेदारी तब की जब वेस्टइंडीज के खिलाफ पाक टीम 208 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही थी। कराची में खेले गए इस मुकाबले में रिजवान और बाबर ने 158 रनों की साझेदारी करके वेस्टइंडीज टीम का दम निकाल दिया। यह इन दोनों के बीच में छठी बार शतकीय साझेदारी हुई थी जो कि रोहित शर्मा और केएल राहुल के बीच में हुई साझेदारियों के रिकॉर्ड को भी पार कर लेती है। इस मैच में बाबर आजम ने 79 और रिजवान ने 87 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के बीच यह T20 क्रिकेट में ओपनिंग साझेदारी करते हुए चौथी शतकीय पार्टनरशिप भी थी और यह सभी इस साल बनाई गई है।

इसके अलावा यह दोनों बल्लेबाज ऐसी एकमात्र पाकिस्तानी जोड़ी हैं जिन्होंने T20 क्रिकेट में अपने नाम शतकीय की साझेदारी की हुई है। इस जोड़ी ने 2021 साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 197 रनों की साझेदारी भी की थी जो कि इस फॉर्मेट में अभी तक की गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

Story first published: Friday, December 17, 2021, 13:31 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+