For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नई गेंद मिलते ही कन्फ्यूज हो जाते हैं विराट कोहली, शमी ने बताया किससे लेते हैं सुझाव

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भले ही अब तक कोई भी आईसीसी खिताब जीत पाने में नाकाम रहे हों लेकिन द्विपक्षीय सीरीज और विदेशी सरजमीं पर जीत के मामले में बतौर कप्तान उन्होंने काफी कुछ हासिल कर लिया है। इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का तेज गेंदबाजी विभाग विश्व क्रिकेट में सबसे आगे है। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और टेस्ट क्रिकेट में इशांत शर्मा एवं उमेश यादव नई गेंद से आगाज करते हैं।

और पढ़ें: आर्थिक संकट से परेशान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोच समते 40 लोगों को हटाया

नई गेंद के साथ पारी का आगाज करने को लेकर हमेशा ही तेज गेंदबाज आक्रामक रुख अपनाते दिखाई देते हैं, लेकिन भारतीय टीम की मौजूदा गेंदबाजी को देखते हुए कप्तान विराट कोहली हमेशा कन्फ्यूज हो जाते हैं कि वो नई गेंद की कमान किस गेंदबाज के हाथों में दें और पारी का आगाज करायें। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने विराट कोहली की इस आदत का खुलासा करते हुए बताया कि ऐसी स्थिति में कप्तान विराट कोहली किस खिलाड़ी के पास जाते हैं।

और पढ़ें: 2011 विश्व कप फाइनल को फिक्स बताने वाले खेल मंत्री को जयवर्धने का करारा जवाब

नई गेंद से बॉलिंग करने के लिये होती है लड़ाई

नई गेंद से बॉलिंग करने के लिये होती है लड़ाई

उल्लेखनीय है कि पारिवारिक कारणों के चलते डिप्रेशन से जूझकर जब से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम में वापसी की है तब से वह पहले से ज्यादा खतरनाक हो चले हैं। 2019 विश्व कप में उनकी वापसी के साथ ही वह तीनों ही प्रारूप में खतरनाक तरीके से गेंदबाजी कर रहे हैं। अब ESPNcricinfo के शो 'Cricketbaazi' पर बतौर मेहमान शिरकत करते हुए मोहम्मद शमी ने खुलासा किया है कि जब टीम को नई गेंद मिलती है तो वह विराट कोहली के पास जाते हैं।

उन्होंने कहा,'हम तीनों ही -इशांत, बुमराह और मैं नई गेंद से गेंदबाजी करना चाहते हैं। हम यह तय नहीं कर पाते हैं तो इस बात का फैसला करने के लिए विराट कोहली के पास जाते हैं लेकिन वो भी इसे हमारे उपर ही डाल देते हैं। उनका कहना होता है कि आप लोग जो भी तय करेंगे मुझे वो मंजूर होगा।'

भारत के पास है बेस्ट पेस बॉलिंग अटैक

भारत के पास है बेस्ट पेस बॉलिंग अटैक

गौरतलब है कि दुनिया के तमाम दिग्गज क्रिकेटर मौजूदा समय में भारतीय तेज गेंदबाजी को बेस्ट पेस बॉलिंग अटैक बता चुके हैं। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इसकी तुलना 70 के दशक में दुनिया भर में कहर बरपाने वाली वेस्टइंडीज की गेंदबाजी से की है।

शमी ने भी मौजूदा बॉलिंग लाइनअप को बेस्ट बताते हुए कहा, 'तेज गेंदबाजों के संग्रह के रूप में मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है। हमें कपिल देव, जवागल श्रीनाथ, जहीर खान जैसे महान तेज गेंदबाज मिले हैं। टीम के बाहर भी, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर हैं जो टीम स्तर पर अच्छा कर रही है। क्या अलग है कि आपको इस बात की चिंता नहीं है कि आप पार्क में किन तीन गेंदबाजों को रखेंगे। वे सभी अच्छा कर रहे हैं।'

भारत के पास है गेंदबाजी में भंडार

भारत के पास है गेंदबाजी में भंडार

भारतीय क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाजी इकाई बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। विराट सेना की बॉलिंग लाइनअप शानदार है। सीमित ओवर क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और दीपक चाहर हैं। वहीं टेस्ट में इशांत शर्मा, उमेश यादव हैं। वहीं बेंच स्ट्रेंथ में नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर हैं जो टीम की जरुरत पड़ने पर तेज गेंदबाजी इकाई का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Story first published: Saturday, June 20, 2020, 14:14 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+