2011 विश्व कप फाइनल को फिक्स बताने वाले खेल मंत्री को जयवर्धने का करारा जवाब
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 2011 विश्व कप के दौरान हुए फाइनल मैच को फिक्स बताने वाले श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगामगे के आरोपों पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने अपनी राय देते हुए पूरी तरह से बकवास करार दिया है। खेल मंत्री अलुथगामगे ने बुधवार को एक स्थानीय टीवी चैनल 'सिरासा' को दिये इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि श्रीलंका क्रिकेट टीम ने 2011 विश्व कप के फाइनल मैच को भारत के हाथों बेच दिया था।
और पढ़ें: रवि शास्त्री में नहीं था बिल्कुल भी टैलेंट, कपिल देव ने सुरेश रैना को बताया
महेला जयवर्धने ने इन बातों को बकवास करार देते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो खेल मंत्री अपने कार्यकाल के दौरान कुछ क्यों नहीं बोले थे। इतना ही नहीं अगर वो ऐसा दावा कर रहे हैं तो उन्हें इस मामले में देश के सामने सबूत पेश करना चाहिये। यहां गौर करने वाली बात है कि मौजूदा श्रीलंकाई सरकार में अलुथगामगे विद्युत राज्य मंत्री हैं और अगले सेशन के लिये श्रीलंका में 5 अगस्त को चुनाव होने हैं।
और पढ़ें: भारत-चीन विवाद से खतरे में आईपीएल, हो सकता है 2200 करोड़ का नुकसान

जयवर्धने ने दिया करारा जवाब
उल्लेखनीय है कि महेला जयवर्धने ने भारत के खिलाफ खेले गये विश्व कप फाइनल मैच में नाबाद शतक लगाकर अपनी टीम को 274 रनों के स्कोर तक पहुंचाया था। जिसके जवाब में गौतम गंभीर ने (97 रन) और एमएस धोनी (नाबाद 91) ने मजबूत साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई थी।
श्रीलंका के तत्कालीन खेल मंत्री अलुथगामगे के आरोपों पर जयवर्धने ने जवाब देते हुए कहा,'क्या चुनाव होने वाले हैं?.... जो सर्कस शुरू हुआ है वह पसंद आया... नाम और सबूत?'

फिक्स था भारत के साथ विश्व कप फाइनल मुकाबला
गौरतलब है कि श्रीलंका के तत्कालीन खेल मंत्री अलुथगामगे ने आरोप लगाया है कि 2011 विश्व कप मैच का फाइनल पूरी तरह से फिक्स था।
उन्होंने कहा, ‘आज मैं आपसे कह रहा हूं कि हमने 2011 विश्व कप बेच दिया था, जब मैं खेल मंत्री था तब भी मैंने ऐसा कहा था। एक देश के रूप में मैं यह घोषणा नहीं करना चाहता था। मुझे याद नहीं कि वह 2011 था या 2012। लेकिन हमें वह मैच जीतना चाहिए था। मैं जिम्मेदारी के साथ आपको कह रहा हूं कि मैंने महसूस किया कि वह मैच फिक्स था। मैं इस पर बहस कर सकता हूं, मुझे पता है कि लोग इसे लेकर चिंतित हैं।'

पहले भी फिक्सिंग का राग अलाप चुके हैं अलुथगामगे
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अलुथगामगे ने विश्व कप फाइनल को लेकर फिक्स होने का दावा किया है। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ किया कि यह उनका नजरिया है जिसके अनुसार रिजल्ट को फिक्स करने में खिलाड़ी नहीं बल्कि श्रीलंका क्रिकेट का कुछ पक्ष शामिल था।
अलुथगामगे ने इससे पहले भी संकेत दिए थे कि वह मैच फिक्स था। इस मैच के दौरान राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए फाइनल में आमंत्रित किए गए थे। श्रीलंका की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे अर्जुन रणतुंगा ने भी 2011 विश्व कप फाइनल के फिक्स होने के आरोपों की जांच की मांग की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
