मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने कलकत्ता हाई कोर्ट से लगाई गुहार, याचिका दायर कर मांगी सुरक्षा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सोशल मीडिया पर अपनी प्रदर्शन से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर किसी न किसी विवाद के चलते खबरों में बनी रहती है। इस बीच एक बार फिर से हसीन जहां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस बार हसीं जहां ने कोलकाता पुलिस पर काम न करने का आरोप लगाते हुए कलकत्ता हाइकोर्ट में याचिका दायर की है और कोलकाता में खुद के लिये अतिरिक्त सुरक्षा की गुहार लगाई है।
और पढ़ें: IPL 2020: गौतम गंभीर ने बताया क्या है धोनी और कोहली की कप्तानी में फर्क
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में अपने लिये अतिरिक्त सुरक्षा की मांग को लेकर याचिका दायर की है और कहा है कि वो और उनकी बेटी कोलकाता में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: आकाश चोपड़ा ने बताया क्यों खिताब की दावेदार होने के बावजूद हार सकती है दिल्ली, कहां है कमी

कोलकाता पुलिस के सामने हसीन जहां ने की शिकायत
हसीन जहां ने अपनी याचिका में कोलकाता पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी ओर से 9 अगस्त को दायर की गई शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है और इसको लेकर वो और उनकी बेटी की सुरक्षा खतरे में है।
उल्लेखनीय है कि उन्होंने हाल ही में राम मंदिर निर्माण को लेकर एक सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी। हसीन जहां की याचिका पर हाईकोर्ट में अगले सप्ताह केस की सुनवाई हो सकती है।

राम मंदिर को लेकर दी थी बधाई
गौरतलब है कि पांच अगस्त को हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर एक बधाई संदेश लिखा था जिसकी बाद उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां मिलने लगी थी। जिसके बाद उन्होंने 9 अगस्त को लालबाजार मुख्यालय में कोलकाता पुलिस साइबर अपराध विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हसीन जहां ने लिखा,'अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए सभी हिंदुओं को बधाई।'

मिल रही है रेप और मर्डर की धमकियां
हसीन जहां की उस पोस्ट पर कई सारे यूजर्स ने गंदे गंदे कमेंट किये और सोशल मीडिया पर रेप और मर्डर की धमकियां मिलने लगी थी। हसीन जहां ने इसको लेकर पुलिस में शिकायत की और लिखा कि सोशल मीडिया पर राम मंदिर निर्माण को लेकर हिंदू भाइयों को बधाई देने पर कुछ लोग लगातार परेशान किया जा रहा है। मेरे साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है और जान से मारने की धमकी देने के साथ रेप की भी धमकी दी जा रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
