For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 कराना है तो फिर से तैयार करना होगा क्रिकेट कैलेंडर, पूर्व भारतीय कप्तान ने गिनाये कारण

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि कोरोना वायरस के चलते जिस तरह से क्रिकेट शेड्यूल खराब हुआ है, उसको देखते हुए अगले 2 साल के लिये एक बार फिर से क्रिकेट कैलेंडर तैयार करना चाहिये। पूर्व भारतीय कप्तान ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि क्रिकेट खेलने वाले सभी बड़े क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी के साथ बैठक करके एफटीपी (फ्यूचर टूर प्रोग्राम) के तहत एक बार से क्रिकेट कैलेंडर बनाना चाहिये।

और पढ़ें: राशिद खान ने बताया क्या-क्या है पसंद, यह भारतीय गेंदबाज है फैवरिट

हैदराबाद क्रिकेट संघ (HCA) के अध्यक्ष का मानना है कि यह रिशेड्यूल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) घरेलू और विदेशी खिलाड़ियों दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि वे दो साल के लिए एफटीपी को फिर से तैयार करेंगे क्योंकि वर्तमान परिस्थितियों में बहुत अनिश्चितता बनी हुई है। मेरे कहने का मतलब है कि आप अच्छे दौर के लिए हमेशा तैयार रहते हैं लेकिन बुरे समय के लिए तैयार नहीं रह सकते।'

और पढ़ें: पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली ने बताया, कैसे टेस्ट में नंबर 1 बनेगी उनकी टीम

अजहर ने बताया रिशेड्यूल करना क्यों जरूरी

अजहर ने बताया रिशेड्यूल करना क्यों जरूरी

उल्लेखनीय है कि भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है जिसको देखते हुए आईपीएल का अनिश्चितकाल तक स्थगित होना निश्चित है। पहले यह टूर्नमेंट 29 मार्च से 24 मई के बीच खेला जाना था।

उन्होंने कहा, 'एक बार चीजें संभलने के बाद हमें अन्य सदस्य देशों के साथ बातचीत करनी चाहिए। अगर उन्हें आईपीएल के लिए जगह बनानी है तो पूरे कार्यक्रम को बदलने की जरूरत पड़ेगी। यह एक विकल्प है। या तो फिर वर्तमान कार्यक्रम पर ही बने रहो और जिस टूर्नामेंट का समय बीत गया उसे भूल जाओ। लेकिन इसका मतलब सभी हितधारकों को बड़ा नुकसान होगा जो कि व्यावहारिक नहीं है।'

रिशेड्यूल के लिये राजी हो जायेंगे अन्य क्रिकेट बोर्ड

रिशेड्यूल के लिये राजी हो जायेंगे अन्य क्रिकेट बोर्ड

गौरतलब है कि आईपीएल के 13वें सीजन के दौरान हैदराबाद क्रिकेट संघ को सनराइजर्स हैदराबाद के 7 मैचों की मेजबानी करना तय हुआ है।

उन्होंने कहा, 'इसलिए मैं एफटीपी में पूर्ण परिवर्तन की उम्मीद कर रहा हूं ताकि हम उसमें आईपीएल को भी फिट कर सकें। मुझे लगता है कि सभी बोर्ड इस पर सहमत होंगे क्योंकि हर कोई प्रभावित हो रहा है। निश्चिततौर पर बीसीसीआई सबसे अधिक प्रभावित होगा।'

आईपीएल से टी20 विश्व कप को नहीं होगी परेशानी

आईपीएल से टी20 विश्व कप को नहीं होगी परेशानी

भारत के लिये 3 विश्व कप में कप्तानी करने वाले अजहरुद्दीन का मानना है कि रिशेड्यूल करने और आईपीएल करानने से ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले T20 वर्ल्ड कप पर कोई प्रभाव पड़ेगा। आपको बता दें कि पहले भी जोस बटलर और पैट कमिन्स जैसे विदेशी खिलाड़ियों ने आईपीएल को इतना महत्वपूर्ण बताया है कि वह साल के किसी भी समय में इस टूर्नामेंट में खेलने राजी हैं।

अजहर ने कहा, 'कोई भी आईपीएल को न नहीं कहेगा। विदेशी खिलाड़ी भी नहीं। आईपीएल पर इतने अधिक लोगों की आजीविका निर्भर है। मुझे नहीं लगता कि टी20 वर्ल्ड कप पर असर पड़ेगा। यह अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में शुरू होगा और अगर तब तक चीजों में सुधार हो जाता है तो फिर टी20 वर्ल्ड कप होगा। यह पूरी तरह से मेरी निजी राय है क्योंकि आप वर्ल्ड कप से छेड़छाड़ नहीं कर सकते। आईपीएल को आपको किसी अन्य समय में आयोजित करना होगा।'

Story first published: Monday, April 13, 2020, 13:53 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+