
राशिद खान ने बताया कि किस बल्लेबाज और गेंदबाज को करते हैं पसंद
इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले राशिद खान ने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो चैट की और फैन्स को अपने पसंदीदा बॉलीवुड ऐक्टर, पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन और स्टेडियम के नाम भी शेयर किए।
इस दौरान राशिद खान ने बताया कि उनके पसंदीदा बल्लेबाज में सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली हैं, जबकि गेंदबाजों की बात करें तो उसमें भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का नाम शामिल है।

राशिद खान यहां घूमना सबसे ज्यादा पसंद
राशिद खान ने इस दौरान बताया कि वह भारत में काफी समय से रहने और प्रैक्टिस करने के अलावा आईपीएल में खेलने के चलते वही हिंदी को काफी अच्छे से बोल और समझ सकते हैं। उन्होंने साथ ही बताया कि वह स्टार आमिर खान को पसंद करते हैं, लेकिन वह उनका कोई यादगार संवाद नहीं बता सके।
उनसे जब पसंदीदा छुट्टियां बिताने की जगह पूछी तो उन्होंने मालदीव का नाम लिया।

यह है राशिद खान का पसंदीदा स्टेडियम
अपने पसंदीदा स्टेडियम के बार में राशिद खान ने एडिलेड ओवल और लॉर्ड्स ग्राउंड का नाम लिया। इस दौरान उन्होंंने लोगों से महामारी के बीच घरों से बाहर न निकलने की अपील भी की है।
उन्होंने कहा, 'लॉर्ड्स पसंदीदा स्टेडियम है। दूसरा नंबर एडिलेड ओवल का है। वहां नए साल पर होने वाले मैच में 50-60 हजार दर्शक होते हैं। मैं एडिलेड में अपना समय बिताना पसंद करता हूं।'


Click it and Unblock the Notifications
