Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsENG: इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट लेकर शमी के नाम हुआ ये शानदार रिकॉर्ड

नई दिल्ली: मोहम्मद शमी इस विश्व कप में एक गेंदबाज के तौर पर सफलता की नई गाथा गढ़ रहे हैं। जिस तरह से शमी ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में विश्व कप 2019 का पदार्पण किया उसी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अब तक अपने तीन मैच खेल लिए हैं और इनमें 13 विकेट लेकर सबको संदेश दे दिया है कि उनको विश्व कप के शुरुआती मैचों में बाहर बैठाने का फैसला गलत था। आप ऐसे गेंदबाज को बाहर बैठा नहीं सकते हैं। अब शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 लेकर यह सुनिश्चित कर दिया है कि वे अब जसप्रीत बुमराह के साथ जोड़ी में पूरे विश्व कप में नजर आने वाले हैं।

31 साल बाद दोहराया किसी भारतीय ने ये प्रदर्शन

31 साल बाद दोहराया किसी भारतीय ने ये प्रदर्शन

आपको याद दिला दें कि शमी ने अफगानिस्तान के खिलाफ चार विकेट लेने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भी चार विकेट लिए और अब इंग्लैंड के खिलाफ एक कदम और आगे बढ़ते हुए 5 विकेट ले लिए। इस प्रदर्शन के बाद शमी भारत के ऐसे केवल दूसरे गेंदबाज बन गए हैं जिसने लगातार तीन मैचों में चार या उससे ज्यादा विकेट लिए हो। इससे पहले नरेंद्र हिरवानी ने 1988 ने ये कारनाम किया था। अब शमी ने 31 साल के लंबे अंतराल के बाद इसको दोहराया है।

दुनिया के केवल दूसरे ऐसे गेंदबाज बने शमी

दुनिया के केवल दूसरे ऐसे गेंदबाज बने शमी

इतना ही नहीं, शाहिद अफरीदी के बाद शमी दुनिया के ऐसे दूसरे गेंदबाज बन गए हैं जिसने क्रिकेट विश्व कप ये ऐसा किया है। शाहिद अफरीदी ने विश्व कप 2011 में लगातार तीन मैचों में चार या उससे ज्यादा विकेट लिए थे। आपको बता दें कि शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ ताजा मुकाबले में 5 विकेट लेने के लिए 69 रन खर्च किए। मजेदार बात यह है कि इसके साथ ही शमी के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी हो गया है।

एक अनचाहा रिकॉर्ड भी कर गए नाम

एक अनचाहा रिकॉर्ड भी कर गए नाम

शमी अब भारत के ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिसने ODI में पांच विकेट लिए सबसे ज्यादा रन खर्च किए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड इरफान पठान के नाम था जिन्होंने 61 रन देकर पांच विकेट लिए थे। पठान ने 2012 में श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया था। और यदि हम विश्व कप की बात करें तो यह किसी भी गेंदबाज के लिए दूसरे सबसे महंगे 5 विकेट हैं। शमी इस विश्व कप में कोहली की तरह कोई ना कोई रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। इससे पहले वे चेतन शर्मा के बाद विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज भी बने थे।

युवराज की रिटायरमेंट पार्टी में पहुंचीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड, वायरल हुई तस्वीरें

Story first published: Sunday, June 30, 2019, 21:27 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+