For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद शमी के बाउंसर ने बदली हार्दिक पांड्या की सोच, लाैट आए हैं फाॅर्म में

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल सीजन-14 के 42वें मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर अंक तालिका में 10 अंकों के साथ 5वें स्थान पर जगह बना ली है। टीम को जीत दिलाने में हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अहम भूमिका निभाई जिन्होंने 30 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चाैके व 2 छक्के निकले। लंबे समय बाद हार्दिक फाॅर्म में लाैटे हैं और उन्होंने इसका श्रेय पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को दिया है।

दरअसल, शमी ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद बाउंसर फेंकी जो हार्दिक को जा लगी। इसके बाद हार्दिक ने गेंद का सामना करना ठान लिया और 2 चाैके व 1 छक्का लगाकर टीम को उसी ओवर में जीत दिला दी। हार्दिक ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं मोहम्मद शमी को भी इसका श्रेय दूंगा। मैंने पोलार्ड से कहा कि जिस गेंद पर मैं हिट हुआ, इससे मैं जाग गया और इसने मेरे लिए काफी चीजें बदल दीं। इससे पहले, मुझे यह मुश्किल लग रहा था। समय के साथ मुझे एहसास हुआ है जब मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि हर मैच एक नया अवसर है।''

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकता है पंजाब, केएल राहुल ने बताया रास्ता

हार्दिक पांड्या आईपीएल की वेबसाइट पर जारी किए एक वीडियो में कहा, "आप एक हीरो हो सकते हैं और अपनी टीम के लिए मैच जीत सकते हैं। अतीत में क्या हुआ, मैं यह भूल जाता हूं और मैं अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करता हूं।" वहीं नाथन कूल्टर नाइल ने कहा कि एडम मिल्ने यूएई लेग के पहले कुछ मैचों में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में शुरुआत करने के अधिकार के हकदार थे। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह तैयार होने के बारे में अधिक है। एडम मिल्ने हमें शुरू करने के अधिकार के हकदार थे। वह प्रैक्टिस मैचों में तेज गेंदबाजी कर रहे थे, इसलिए उन्हें शुरुआत मिली लेकिन हमें वह परिणाम नहीं मिला जो हम चाहते थे। आपको माैका बनाना होगा सुनिश्चित करें कि जब आप खेलने के लिए बुलाए जाते हैं तो आप तैयार होते हैं।"

Story first published: Wednesday, September 29, 2021, 14:56 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+