किसकी वजह से बदल गई जिंदगी, मोहम्मद शमी ने खुद किया खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने विश्व कप में अभी तक 2 मैच खेले हैं। दोनों मैचों में उन्होंने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने अपने आखिरी मैच में विंडीज को 125 रनों से हराया जिसमें शमी ने 4 विकेट झटके। शमी के लिए अगर देखा जाए तो उनके लिए पिछले 18 महीने बेहद विवादों से भरे रहे। विवाद भी ऐसे कि उनसे जल्दी ऊभर पाना किसी सेलिब्रिटी के लिए आसान नहीं रहता। लेकिन शमी ने खुद को ऐसे हालातों में कमजोर नहीं बनाया। विंडीज के खिलाफ मैच के बाद शमी ने कहा कि उनकी जिंदगी और उनके प्रदर्शन में बदलाव आना वह खुद एक कारण बने हैं। मैं खुद को पूरा श्रेय देता हूं।

खुद को दिया श्रेय

खुद को दिया श्रेय

शमी ने कहा, ' मेरी सफलता का श्रेय मुझे ही जाता है क्योंकि मुझे यह सब झेलना पड़ा। भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि उसने मुझे इस सबसे(पारिवारिक मुद्दों से लेकर फिटनेस तक) लड़ने की ताकत दी। अब मैं केवल देश के लिए अच्छा करने पर ध्यान लगा रहा हूं। यह केवल 'यो यो' टेस्ट में विफलता के बारे में नहीं था। ऐसा भी समय होता है जब आपकी लय गड़बड़ा जाती है।''

अब चल रहा है सब सही

अब चल रहा है सब सही

उन्होंने आगे कहा कि मैं विफल रहा वो एक अलग बात है लेकिन फिर मैंने कड़ी मेहनत की और अपनी फिटनेस में सुधार किया है। मुझे लगता है कि मैं अब अच्छी लय में हूं क्योंकि मैंने वजन कम किया है। अब मेरे लिए सब कुछ सही चल रहा है। शमी अभी तक खेले 2 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। उनके नाम हैट्रिक भी दर्ज हो चुकी है जो उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी की थी।

दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की मांग- मुझे 2 हफ्तों के लिए हार्दिक पांड्या दे दो

भुवनेश्वर की जगह मिला माैका

भुवनेश्वर की जगह मिला माैका

इस मैच में भी शमी ने 4 शिकार ही किए थे। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के चोटिल हो जाने के बाद शमी को प्लेइंग इलेवन में खेलने का माैका मिला जिसमें उन्होंने खुद को सही साबित किया। गाैरतलब है कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने पिछले साल शमी पर मारपीट व नाजायज संबंध के आरोप लगाए थे। विंडीज से जीत के बाद भी हसीन ने शमी पर आरोप लगाना जारी रखा। उन्होंने शमी को टिक-टोक पर लड़कियों के वीडियो देखने पर लफंगा बताया।

Story first published: Saturday, June 29, 2019, 9:49 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+