फिर कट्टरपंथियों के निशाने पर क्रिकेटर मोहम्मद शमी, इस बार वजह बीवी नहीं कोई और...
कोलकाता। एक बार फिर से टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कट्टरपंथियों के निशाने पर आए हैं। इस बार वजह उनकी पत्नी हसीन जहां नहीं बल्कि उनकी वो फोटो हैं जो उन्होंने कुत्ते के साथ खिंचवाई थी।
तस्वीर पोस्ट करने के साथ ही शमी ने लिखा 'लव डॉग्स
दरअसल शमी ने 20 जनवरी को फेसबुक पर कुत्ते के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी, तस्वीर पोस्ट करने के साथ ही शमी ने लिखा 'लव डॉग्स', जिसके बाद क्या था कट्टरपंथी विचार रखने वाले लोग शमी पर अपने विचार थोपने लगे और आलोचना करने लगे।
कई लोगों ने इसे धर्म से जोड़ दिया
कई लोगों ने इसे धर्म से जोड़ दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। हालांकि शमी को कई लोगों का साथ भी मिला है और इस भारतीय क्रिकेटर के सोच का समर्थन किया गया है। इससे पहले शमी की पत्नी हसीन जहां के परिधान पर कट्टरपंथियों ने गंदे कमेंट किए थे जिसका मुंहतोड़ जवाब शमी ने सोशल मीडिया पर दिया था।
शमी के लिए लोगों ने लिखा...
- शोहरत मिलने के बाद वो अपनी जड़े भूल गये हैं...
- उन्हें अपने नाम के आगे से मोहम्मद हटा लेना चाहिए।
- कुत्ते पालना इस्लाम के खिलाफ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
