मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने लगाया सिंदूर, फोटो देखकर सब हो गए कंफ्यूज
नई दिल्लीः यह बात तो सभी जानते हैं कि भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच के संबंध काफी खराब चल रहे हैं। इन दोनों के बीच काफी साल पहले मनमुटाव की स्थिति इतनी आगे तक पहुंच गई कि इस समय दोनों एक दूसरे से अलग रहते हैं।
हसीन जहां के साथ मोहम्मद शमी की एक बेटी भी है जो अपनी मां के पास ही रहती है। पति-पत्नी ने अलगाव के दौरान एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाए हैं और मोहम्मद शमी के ऊपर तो खासतौर पर संगीन आरोप उनकी पत्नी के द्वारा लगाए गए थे।

फिर से खबरों की हेडलाइन्स बनी हसीन जहां की पोस्ट-
भारतीय क्रिकेटर ने बाद में इस बात का खुलासा किया था कि वैवाहिक क्लेश और आरोपों से तंग आकर उन्होंने एक समय आत्महत्या करने की सोची थी लेकिन यह परिवार का साथ था जिसने मुश्किल समय में उनसे बातचीत की और उनको बाहर निकाला। समय के साथ मोहम्मद शमी अपनी फिटनेस और अपनी गेंदबाजी पर ध्यान देते गए। वे आज भारत के एक बेहतरीन तेज गेंदबाज है।
शमी का क्रिकेट कैरियर जितना ऊपर उठता गया है उतनी ही तेजी के साथ उनके पत्नी के साथ रिश्ते भी रसातल में चले गए हैं। मोहम्मद शमी जहां भारतीय टीम के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय सफर में व्यस्त हैं तो वहीं उनकी पत्नी हसीन जहां अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने वीडियो पोस्ट करती रहती है। इन सोशल मीडिया पोस्ट पर हसीन जहां कई ऐसी चीजें डाली हैं कि वे खबरों की हेडलाइन्स बनती रही हैं।
सोशल मीडिया पर 'शतक' जड़ने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर बने विराट कोहली

तस्वीर में चौंकाने वाली बात उनका सिंदूर है-
इसी तरह की एक और घटना हुई है जिसमें हसीन जहां ने सबको चौंका दिया है। हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर साड़ी पहने हुए एक तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर में बहुत ही चौंकाने वाली बात उनका सिंदूर है। अपनी इस लेटेस्ट तस्वीर के साथ ही हसीन जहां ने अपने सवा लाख फॉलोअर्स को चौका दिया है और इसके साथ ही अफवाहों का सिलसिला भी चल पड़ा है।
हसीन जहां की इस फोटो को देखने के बाद कई यूजर्स ने अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने बेहतरीन पर्यायवाची के साथ इस पोस्ट पर कमेंट किया है तो कुछ लोगों ने तो बॉलीवुड की अदाकारा श्रीदेवी के साथ तक उनकी तुलना कर दी है।

'सब्र की उंगली पकड़कर हम इतना चले कि रास्ते हैरान रह गए'
हसीन जहां को उनकी पोस्ट पर दी गई कैप्शन के लिए भी जाना जाता है जहां पर वह अपनी जिंदगी के अनुभव को एक अलग ही अंदाज में पेश करती हैं और कई बार मैं अपने विरोधियों के लिए भी तंज कसती हैं। इस बार उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ जो कैप्शन दिया है वह इस प्रकार है- सब्र की उंगली पकड़कर हम इतना चले कि रास्ते हैरान रह गए।
हसीन जहां और मोहम्मद शमी की शादी अप्रैल 2014 में हुई थी और उसके कुछ ही साल बाद उन्होंने अपने पति पर धोखेबाजी और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। यहां तक कि उन्होंने अन्य महिलाओं के साथ बात करते हुए मोहम्मद शमी की चैट भी शेयर की थी। हसीन जहां ने आगे बढ़ते हुए मोहम्मद समीप के ऊपर मैच फिक्सिंग का भी आरोप लगाया था और यह भी कहा था कि क्रिकेटर का परिवार उनको काफी यातनाएं देता है। यहां तक कि उनको मारना भी चाहता है।
मोहम्मद शमी ने दी छोटे भाई कैफ को बधाई, विजय हजारे ट्रॉफी में हुआ 'लिस्ट ए' डेब्यू

शमी इस समय चोट से उभर रहे हैं-
2013 में भारतीय क्रिकेट टीम में पदार्पण करने वाले मोहम्मद शमी इस समय अपनी अंगुली की चोट से उबर रहे हैं जो उनको ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच के दौरान लगी थी। वह एडिलेड टेस्ट मैच के बाद से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। जहां तक भारतीय क्रिकेट टीम की बात है तो वह 4 मार्च से इंग्लैंड के साथ अपना अंतिम टेस्ट मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 की अपराजेय बढ़त हासिल कर चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
