For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पिता को याद कर मोहम्मद सिराज हुए भावुक, लिखा- मैं लोगों के सामने नहीं रोता लेकिन...

नई दिल्ली। मोहम्मद सिराज आज भारतीत क्रिकेट टीम में अपनी विशेष जगह बना चुके हैं। बहुत ही कम समय में उन्होंने वो सबकुछ हासिल कर लिया जो हर क्रिकेटर चाहता है। गरीबी से निकले सिराज आज करोड़ों में हैं, लेकिन वे तभी उतने खुश नहीं हैं। कारण है उनके पिता का बीच में ना होना। सिराज के पिता इस दुनिया में नहीं हैं। जब उनका देहांत हुआ तो बेटा ऑस्ट्रेलिया में था। अब सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 होम सीरीज में शामिल किया गया है । सिराज चयन के दो दिन बाद अपने पिता को याद करते हुए भावुक होते दिखे और इंस्टाग्राम पर अपनी पीढ़ा जाहिर की।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : वो 5 भारतीय खिलाड़ी, जिनकी लग सकती है करोड़ों में बोली

शेयर की फोटो

शेयर की फोटो

सिराज ने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में भावुक बातें लिखीं। साथी क्रिकेटर कमेंट कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। सिराज ने लिखा, ''पापा मुझसे आप कहते थे कि लड़के कभी रोते नहीं हैं। मैं लोगों के सामने नहीं रोता लेकिन जब मैं अकेला होता हूं तो खुद को रोक नहीं पाता।'' उनकी इस भावुक पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। महज 4 घंटे में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने पिता-बेटे की इस फोटो को पसंद किया।

घर नहीं लाैट पाए थे

घर नहीं लाैट पाए थे

सिराज उस समय देश के लिए क्रिकेट खेल रहे थे, जब उनके पिता का देहांत हुआ था। वह नवंबर के महीने में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए थे। सिराज को जब ये खबर मिली थी तो वह पूरी तरह से टूट गए थे। वह अपने पिता का सपना साकार करने के लिए वापस स्वदेश भी नहीं लौटे थे और ऑस्ट्रेलिया में रहकर सीरीज खेली थी। सिराज के इस फैसले ने सबको अपना दीवाना बना लिया था। उनके पिता का सपना था कि बेटा एक दिन देश के लिए खेले, लेकिन दुख की बात यह रही कि पिता अपने बेटे को खेलते हुए नहीं देख पाया। सिराज को इसका दुख उम्र भर रहेगा, क्योंकि हर क्रिकेटर का सपना होता है कि उसे खेलते हुए सारा परिवार देखे। सिराज के पिता मोहम्मद गौस की मौत फेफड़े में बीमारी के कारण हुई हो गई। उनके पिता की उम्र 53 साल थी।

रातों रात बन गए थे स्टार

रातों रात बन गए थे स्टार

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दाैरे पर उस समय सिराज रातों रात स्टार बन गए थे। उन्होंने टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए थे। टेस्ट डेब्यू से पहले सिराज ने भारत के लिए टी20 और वनडे डेब्यू कर लिया था. लेकिन यहां उन्हें ज्यादा कामयाबी नहीं मिली थी। सिराज ने अपने करियर में अबतक 9 टेस्ट खेले हैं जिसमें 30 विकेट लिए हैं। वहीं 3 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 3 विकेट लिए, जबकि सिर्फ एक वनडे मैच खेला है। अब सिराज 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में नजर आएंगे।

टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम-

रोहित शर्मा( कप्तान), केएल राहुल(उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्य़कुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज

Story first published: Thursday, November 11, 2021, 18:49 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+