For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सरफराज को कप्तानी से हटाने पर हैरान पूर्व पाकिस्तान कप्तान, पीसीबी ने कहा- सम्मान से जा सकते थे

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद से कैप्टेंसी छीने जाने के बाद अब कई खुलासे निकल कर आ रहे हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सरफराज अहमद को तीनों प्रारूपों में सम्मानजनक तरीके से कप्तानी छोड़कर जाने की सलाह दी थी। रिपोर्ट के अनुसार जब इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पीसीबी के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया तब उन्हें मजबूरन कप्तानी के पद से हटाना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार सरफराज अहमद जब बोर्ड के सीईओ वसीम खान से शुक्रवार को मिले तो उन्हें पद छोड़ने को कहा गया। वह 2017 से तीनों प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम के कप्तान थे।

पीसीबी सूत्र ने कहा, 'सरफराज ने ऐसा करने से साफ तौर पर मना कर दिया और वसीम से कहा कि बोर्ड अगर चाहता है तो उन्हें बर्खास्त कर सकता है लेकिन वह स्वयं पद नहीं छोड़ेंगे।'

और पढ़ें: 3rd Test: रांची में उमेश यादव के बल्ले ने बरपाया कहर, की सचिन तेंदुलकर की बराबरी, बनाये कई रिकॉर्ड

वहीं सरफराज अहमद को टी-20 की कप्तानी से हटाए जाने से पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोइन खान हैरान हैं।

एआरवाई न्यूज ने मोइन के हवाले से बताया, 'मिस्बाह और वकार यूनिस को कभी सरफराज पसंद नहीं थे। मैं हैरान हूं कि पीसीबी ने सरफराज को टी-20 की कप्तानी से हटा दिया। उन्होंने पाकिस्तान को अपने नेतृत्व में लगातार 11 टी-20 सीरीज जिताई है और आप उनके खराब प्रदर्शन के कारण हटा नहीं सकते।'

मोइन ने यह भी कहा कि कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह को बहुत ज्यादा पावर दे दी गई है। मोइन ने कहा, 'मैं समझता हूं कि एक व्यक्ति को ज्यादा पावर दे देने से पाकिस्तान क्रिकेट का अच्छा नहीं होगा।'

और पढ़ें: 3rd Test, IND vs SA: साउथ अफ्रीका पस्त, भारत मस्त, दूसरे दिन भी जारी रहा हिटमैन शो, पढ़ें रिपोर्ट

हालांकि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हालांकि, शनिवार को सरफराज को कप्तानी से हटाए जाने के निर्णय को समर्थन दिया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को सरफराज को टेस्ट और टी-20 के कप्तान के रूप में हटाए जाने की घोषणा की थी।

कप्तानी से हटाए जाने के अलावा, सरफराज को ऑस्ट्रेलिया के दौर के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी।

Story first published: Sunday, October 20, 2019, 18:17 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+