For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम में चुनने के लिए मांगे गए थे पैसे, विराट कोहली ने अब जाकर किया खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज जिस मुकाम तक पहुंचे हैं, उसे पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब कोहली अपना करियर आगे बढ़ा रहे थे तो किसी ने उनके पिता ने कहा कि अगर वो कोहली को आगे बढ़ना देखना चाहते हैं तो कुछ ज्यादा करना होगा। यानी कि पैसे मांग रहे थे। कोहली ने कहा कि जब वो अच्छा खेल रहे थे तो स्‍टेट क्रिकेट में एक बार कोई आगे आया और उनके पिता से कहने लगा कि चयन की तो परेशानी नहीं है लेकिन कुछ अतिरिक्‍त करना होगा।

कोहली के पिता ने फिर दिया था ये जवाब

कोहली के पिता ने फिर दिया था ये जवाब

कोहली ने इस बात का खुलासा भारतीय फुटबाॅल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव होकर किया। कोहली ने कहा कि उनके पिता ने उस कोच को साफ कर दिया था कि अपने दम पर जो उनका बेटा कर लेगा, वो ठीक है। लेकिन इस तरीके से आगे नहीं बढ़ेगा। कोहली ने कहा कि वह उस समय तो काफी रोए, मगर पिता ने कहा था वो करो, जो कोई नहीं कर रहा। मैंने उनकी ये बात हमेशा याद रखी।

नोट फाड़ा तो हुई थी पिटाई

नोट फाड़ा तो हुई थी पिटाई

इसके अलावा कोहली ने एक मजेदार पल का भी जिक्र किया जब उन्हें घरवालों से मार भी खानी पड़ी थी। कोहली ने कहा, ''मैं बचपन में लोगों को शादियों में नोट उड़ाता देखता था, मुझे बहुत मजा आता था। एक दिन मेरे घर पर कोई मेहमान आया और मुझे घरवालों ने पचास का नोट सामान लाने के लिए दिया। पता नहीं मुझे क्या हो गया, मैंने उस नोट के टुकड़े कर दिए और उसे उड़ाकर नाच कर आ गया। उसके बाद घर पर बहुत पिटाई हुई।''

शिखर धवन ने लगाई अफरीदी की क्लास, ट्वीट करते हुए हुए दी ये सलाह

2006 में गुजर गए थे कोहली के पिता

2006 में गुजर गए थे कोहली के पिता

बता दें कि कोहली के पिता का नाम प्रेम कोहली था, जिनका निधन दिसंबर 2006 में हो गया था। उस समय कोहली रणजी ट्रॉफी में दिल्‍ली के लिए खेल रहे थे। पिता के निधन ने उन्‍हें मुश्किलों से लड़ना और बुरे समय का सामना करना सिखाया। जिस समय कोहली के पिता का देहांत हुआ उस समय वे कर्नाटक के खिलाफ खेल रहे थे, इसमें उन्‍होंने 90 रन बनाए थे।

अफरीदी का भाषण दिखा गया पाकिस्तान की नाकामी, चैन की नींद सो रहा है प्रशासन

Story first published: Monday, May 18, 2020, 13:10 [IST]
Other articles published on May 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+