Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: 3 मीडिल ऑर्डर बल्लेबाजों के वीडियो देखकर राहुल ने किया कमाल

IND vs AUS: KL Rahul on batting in middle-order, says watched videos of Smith & A B| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: ओपनिंग स्लॉट में स्थानों के लिए भारतीय टीम में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है जिसके चलते किसी तीसरे ओपनर के लिए जगह बननी तभी संभव हो पाता है जब रोहित या धवन में कोई एक टीम में मौजूद ना रहे। केएल राहुल ऐसे ही एक तीसरे ओपनर हैं जिनका ओपनिंग में मौका बनना मुश्किल है ऐसे में तीसरा ओपनर अगर अपने अंदर अन्य नंबरों पर खेलने की विविधताओं को भी हासिल कर लें तो यह डबल फायदा वाली स्थिति होगी।

यानी टीम और खिलाड़ी दोनों को फायदा मिलेगा। कुछ ऐसा ही किया है केएल राहुल ने जब उन्होंने राजकोट में पांचवें नंबर पर उतरकर भी कमाल की पारी खेल डाली।

कैसे करते हैं राहुल तेजी से 'स्विच'

कैसे करते हैं राहुल तेजी से 'स्विच'

52 गेंदों पर 80 रन बनाने वाले राहुल ने मैच के बाद कहा, "मुझे एक कला के रूप में बल्लेबाजी के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलता है जब मैं विभिन्न नंबरों पर बल्लेबाजी करने के लिए आता हूं। तब गेंदबाजों का मुकाबला करने के नए तरीके, स्थितियों को समझने के नए तरीके मिलते हैं। मुझे नहीं लगता कि यह दबाव के रूप में है, बस इसका आनंद लें।" राहुल की पारी की बदौलत भारत को 36 रनों की जीत मिली थी।

जीत के बाद राहुल के लिए कोहली ने कही बड़ी बात, सोशल मीडिया को भी नसीहत

"यह एक बड़ी चुनौती है, मैं अपने कौशल के बारे में बहुत आश्वस्त हूं। कोई भी भूमिका (भारत टीम में) सिर्फ एक अच्छा मौका है, मैं इसे कैसे देखता हूं। मैं टीम के लिए किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं। यह टीम का खेल है और टीम के लिए कोई भी ऐसा करेगा। "राहुल ने कहा।

डिविलियर्स, स्मिथ और विलियमसन के वीडियो देखे

डिविलियर्स, स्मिथ और विलियमसन के वीडियो देखे

राहुल कैसे अपनी बल्लेबाजी को इतनी जल्दी बदल लेते हैं इस पर भी उन्होंने बात की और कहा कि उन्होंने विराट कोहली सहित अन्य मध्य क्रम के बल्लेबाजों से बात की और स्थापित मध्य क्रम के बल्लेबाजों के वीडियो देखे।

"मैंने एबी डिविलियर्स, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन जैसे खिलाड़ियों के वीडियो देखे। केवल एक चीज है कि मैंने अपने खेल को इसमें समायोजित किया है। मेरा खेल पढ़ना भी बेहतर हो गया है। "

कोहली ने भी पढ़े शान में कसीदे

कोहली ने भी पढ़े शान में कसीदे

इतना ही नहीं मैच के बाद कप्तान कोहली ने भी राहुल की शान में कसीदे पढ़े है। कोहली ने कहा, "हम सोशल मीडिया के दिनों में रहते हैं और पैनिक बटन बहुत जल्दी दबा दिया जाता है। केएल जैसे खिलाड़ी को बाहर नहीं छोड़ना महत्वपूर्ण है। आपने देखा कि उन्होंने आज कैसी बल्लेबाजी की। यह संभवतः उनकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारी है है। उन्होंने परिपक्वता और क्लास दिखाई, और हम जानते हैं कि ड्रेसिंग रूम में हम क्या कर रहे हैं।"

Story first published: Saturday, January 18, 2020, 10:23 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+