For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अगर केन विलियमसन भारतीय होते तो किस खिलाड़ी की जगह लेते, मोंटी पनेसर ने बताया नाम

नई दिल्लीः जब भारतीय क्रिकेटरों की बात आती है तो वह दुनिया में सबसे लोकप्रिय होते हैं क्योंकि क्रिकेट भारत में एक बहुत बड़ा ब्रांड है जिसका प्रचार पूरे विश्व भर में बहुत ही जोर-शोर से किया जाता है। आईपीएल T20 लीग इसका एक उदाहरण है कि किस तरीके से जब क्रिकेट भारत में होता है और इसमें भारतीय खिलाड़ियों की हिस्सेदारी होती है तो यह कितना बड़ा ब्रांड बन जाता है और इसकी लोकप्रियता चरम को छू लेती है। भारत खेल का एक बहुत बड़ा बाजार है और इसके खिलाड़ियों को इसकी एवज में बेशुमार पैसा भी मिलता है। बीसीसीआई की कमाई भी काफी अधिक है जिसके चलते वह दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है।

वॉन के बाद अब मोंटी ने की केन की भारतीय खिलाड़ी से तुलना-

वॉन के बाद अब मोंटी ने की केन की भारतीय खिलाड़ी से तुलना-

यह सब कुछ ऐसे कारण हैं जिनके चलते भारतीय क्रिकेटरों की लोकप्रियता बाकी खिलाड़ियों की तुलना में बहुत अधिक होती है भारत के कप्तान विराट कोहली इसका एक उदाहरण है। जबकि उन्हीं के ही समकक्ष बल्लेबाज केन विलियमसन, जो रूट और स्टीव स्मिथ को उतनी ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिलती है हालांकि यह खिलाड़ी भी अपने आप में बहुत लोकप्रिय हैं लेकिन कोहली का स्टारडम किसी फिल्मी सितारे की तरह सिर चढ़कर बोलता है। यही कारण था जब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने यह कहा था कि केन विलियमसन अगर एक भारतीय होते तो शायद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर होते। अब इंग्लैंड के ही एक और स्पिनर मोंटी पनेसर ने केन विलियमसन की तुलना एक और भारतीय खिलाड़ी से की है। केन विलियमसन न्यूजीलैंड के क्रिकेट कप्तान है जो कि अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और शानदार कप्तानी के लिए दुनिया में काफी नाम कमा चुके हैं।

पूर्व पाक कप्तान ने चुने विराट कोहली के बाद टीम इंडिया के लिए भविष्य के 3 कप्तान

अगर केन विलियमसन भारतीय होते...

अगर केन विलियमसन भारतीय होते...

मोंटी पनेसर का कहना है कि अगर केन विलियमसन भारतीय होते तो वह अजिंक्य रहने का बहुत ही अच्छा रिप्लेसमेंट होते। पनेसर का कहना है कि अजिंक्य रहाणे और केन विलियमसन दोनों ही बहुत शांत किस्म के खिलाड़ी हैं। रहाणे भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान हैं और अपनी टीम के लिए वही करते हैं जो केन विलियमसन कीवी टीम के लिए करते हैं और यह है टीम में शांति बनाए रखना और अपने इर्द-गिर्द माहौल को कूल रखना। पनेसर के अनुसार विराट कोहली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बादशाह हैं लेकिन केन विलियमसन ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी काबिलियत बखूबी दिखाई है। इसके अलावा बाएं हाथ के इस पूर्व स्पिनर ने केन विलियमसन रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच भी तुलना की।

उन्होंने स्पोर्ट्स यारी के साथ बातचीत के दौरान कहा, "मुझे लगता है कोहली और केन विलियमसन दोनों ही बहुत अच्छे हैं। दोनों ही अपनी टीम को किसी भी स्थिति से आगे ले जा सकते हैं। अगर आप सीमित ओवर का फॉर्मेट देखें जैसे कि T20 और एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले तो वहां पर विराट कोहली बेस्ट चेजर हैं। लेकिन केन विलियमसन भी तीनों फॉर्मेट में एक समान तरीके से शानदार खेलते हैं। मुझे लगता है किन विलियमसन का स्तर रोहित शर्मा से ऊपर है लेकिन विराट कोहली से जरा सा नीचे है। अगर केन विलियमसन एक भारतीय होते तो वे इंडिया टीम की टेस्ट बैटिंग लाइन अप में अजिंक्य रहने का आदर्श रिप्लेसमेंट होते।"

भारत क्यों इंग्लैंड को 5-0 से हराएगा, बताया कारण-

भारत क्यों इंग्लैंड को 5-0 से हराएगा, बताया कारण-

इसके अलावा पनेसर ने भारत और इंग्लैंड के बीच अगस्त में होने जा रही टेस्ट सीरीज के लिए भारत को सपोर्ट किया है और कहा है कि यह टीम 5-0 से इंग्लैंड को हरा देगी। मोंटी पनेसर ने इसके पीछे विराट कोहली इसके पीछे यह कारण बताया कि भारतीय टीम को लगभग वैसा ही माहौल मिलेगा जैसा कि उनको अपने घर में मिलता है। जिसके चलते यहां पर स्पिनरों को मदद मिल सकती है और इंग्लैंड के लिए यह ठीक नहीं होगा।

उन्होंने कहा, "सबसे पहला फैक्टर तो यह है कि मैच अगस्त में होगा जो कि इंग्लैंड में सबसे गर्म महीना होता है। दूसरा फैक्टर यह है कि पांच टेस्ट मैच होंगे जो छोटे समय में होंगे और भारतीय टीम एक बार लय हासिल करने के बाद एक के बाद एक जीत दर्ज करती है।" बता दें दोनों टीमों के बीच टेस्ट मुकाबले 4 अगस्त से शुरू हो रहे हैं पहला मैच नॉटिंघम के टेंट ब्रिज में खेला जाएगा। लंदन के लॉर्ड्स में भी मुकाबला होगा जबकि हेडिंग्ले के लीड्स में भी मैच खेला जाएगा और उसके बाद लंदन के ही केनिंग्टन ओवल में मुकाबला होगा फिर मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भी मुकाबला होना है। यह एक हाई प्रोफाइल सीरीज है लेकिन इससे पहले सबसे बड़ा मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से होने जा रहा है जो कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के विजेता को तय करेगा।

Story first published: Thursday, May 27, 2021, 12:37 [IST]
Other articles published on May 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+