For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अंतरराष्ट्रीय T-20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टाॅप-5 गेंदबाज

नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में T20 क्रिकेट काफी हद तक विकसित हुआ है, और इसका श्रेय दुनिया भर की विभिन्न T20 लीगों को दिया जा सकता है। इसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को मुख्य रूप से 20 ओवर के प्रारूप को भी प्रभावित किया है। बल्लेबाजों द्वारा इस छोटे फाॅर्मेट में विस्फोटक खेल देखने को मिलता है, जिस कारण कई गेंदबाजों की धुनाई हो जाती है, जिससे उसके करियर पर असर पड़ता है। हालांकि कई ऐसे गेंदबाज भी हैं, जिनका सामना करना आसान नहीं रहता है। आज हम उन 5 गेंदबाजों का जिक्र करेंगे जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं-

5. शाकिब अल हसन - 92

5. शाकिब अल हसन - 92

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन 20 ओवर के प्रारूप में अपनी ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 76 मैचों में 20.58 के औसत और 18.1 के स्ट्राइक रेट से 92 विकेट लिए हैं। टी20 में उनका प्रभावशाली औसत 6.81 है और उन्होंने एक बार 5 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे।

रिद्धिमान साहा बोले- धोनी के संन्यास लेने के बाद मैं कई मैच खेल सका

4. राशिद खान - 95

4. राशिद खान - 95

अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को वर्तमान में टी20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्पिनर माना जाता है। उन्होंने खेले गए केवल 51 टी20 मैचों में 12.63 के शानदार औसत और 12.1 के स्ट्राइक रेट से 95 विकेट लिए हैं। उन्होंने अब तक इस फाॅर्मेट में 2 बार 5 विकेट चटकाए तो तीन बार 4 विकेट लिए हैं। राशिद ने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ महज 3 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

IND vs SL : हर्षा भोगले ने ODI और T-20 के लिए चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन

3. शाहिद अफरीदी - 98

3. शाहिद अफरीदी - 98

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी अभी भी टी20ई में अपने देश के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 99 मैचों में 24.44 के औसत और 22.1 के स्ट्राइक रेट से 98 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर 4 विकेट रहा। इसके अलावा इस प्रारूप में तीन बार 4 विकेट लिए हैं।

'हर बार पापा आर्थर बचाने नहीं आएंगे', शोएब अख्तर ने आमिर को दी सलाह

2. टिम साउथी - 99

2. टिम साउथी - 99

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी ने अब तक 83 मैचों में 99 विकेट लिए हैं। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने 25.17 की औसत और 18 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की है। हालांकि वह 8.39 की इकॉनमी के साथ महंगे रहे हैं, उन्होंने नियमित रूप से विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 रन देकर 5 विकेट रहा।

1. लसिथ मलिंगा - 107

1. लसिथ मलिंगा - 107

श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 84 मैचों में 20.79 की औसत और 16.8 के स्ट्राइक रेट से 107 विकेट लिए हैं। मलिंगा के नाम दो बार 5 विकेट और एक बार 4 विकेट लेने का रिकाॅर्ड है। वह T20I में दो हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6 रन देकर 5 विकेट रहा।

Story first published: Thursday, May 27, 2021, 13:41 [IST]
Other articles published on May 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+