
इंस्टाग्राम पर धोनी ने किया संन्यास का ऐलान
एम एस धोनी ने पिछले काफी समय से चल रही संन्यास की अटकलों को आखिरकार विराम देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें आज से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया हुआ माना जाये।
उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा,'आप सभी के प्यार और सम्मान के लिये बहुत-बहुत धन्यवाद, आज शाम 7:30 से मुझे रिटायरड समझ लें।'
|
धोनी ने पोस्ट की इमोशनल वीडियो
धोनी के इस वीडियो में उनके डेब्यू से लेकर भारत को लगातार देश-विदेश में चैम्पियन बनाने की कहानी दिखाई गई है। इसमें भारत को टी20 विश्व कप जिताने से लेकर वनडे विश्व कप 2011 जिताने की कहानी दी गई है। इसमें उन्होंने ड्रेसिंग रूम में साझा किये गये लम्हों को शेयर किया है।
इस वीडियो के बैक ग्राउंड में उन्होंने मैं पल दो पल का शायर हूं गाने को एड किया है जिसका अंत उनके न्यूजीलैंड में खेली गई पारी के साथ हुआ है। इसमें उनके रन आउट और उदासी के साथ वापस पवेलियन लौटने का फोटो भी है।

आईपीएल के लिये चेन्नई पहुंच गये हैं धोनी
गौरतलब है कि फिलहाल धोनी आईपीएल 2020 में भाग लेने के लिये अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों सुरेश रैना, दीपक चाहर समेत चेन्नई पहुंच गये हैं, जहां पर सीएसके की टीम ने यूएई जाने से पहले एक ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन किया है।
आपको बता दें कि धोनी विश्व कप के बाद पहली बार आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए मैदान पर उतरते दिखाई देंगे। ऐसे में उनके फैन्स के लिये यह बेहद उदास कर देने वाली खबर है क्योंकि वह अभी भी उन्हें एक बार नीली जर्सी में खेलते देखना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
