
मोदी के बाद भारत में धोनी का नंबर-
यानि पीएम मोदी के बाद देश के दूसरे प्रशंसित शख्स धोनी ही हैं। YouGov द्वारा कराए गए इस सर्वे में 41 देशों के 42,000 लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें दुनिया के सबसे प्रशंसित (Most Admired) पुरुष और महिला का चयन किया। इसमें भारत में पीएम मोदी को सबसे ज्यादा (15.66 %) वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर एमएस धोनी (8.65) रहे। भारत की सुपरस्टार मुक्केबाज मैरी कॉम को महिलाओं की लिस्ट में सबसे ज्यादा 10.36 प्रतिशत लोगों ने वोट किया। धोनी के बाद तीसरा स्थान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और चौथा स्थान भारतीय कप्तान विराट कोहली का रहा। सचिन को 5.81 फीसदी और विराट कोहली को 4.46 फीसदी वोट मिले।
विराट कोहली पर लटकी निलंबन की तलवार, अगले चार महीने रहना होगा सावधान

क्रिकेट से दूर होकर भी कोहली को पछाड़ा-
दिलचस्प तथ्य यह है कि क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद भारत में विराट कोहली से ज्यादा धोनी को लोगों ने पसंद किया है। इसके बाद रोनाल्डो को 2.95 प्रतिशत और मेसी को 2.32 प्रतिशत लोगों ने वोट किया। भारतीय महिला बॉक्सर मैरी कॉम टॉप 25 में अकेली महिला खिलाड़ी हैं। टॉप पांच भारतीय महिलाओं में मैरी कॉम के बाद किरण बेदी, लता मेंगेशकर, सुषमा स्वराज और दीपिका पादुकोण का नंबर आता है। वहीं अगर पूरी दुनिया की बात करें तो बिल गेट्स और मिशेल ओबामा इस लिस्ट में नंबर एक पर रहे।

इंटरनेशनल हस्तियों का विभिन्न श्रेणियों में प्रभाव देखा गया-
सर्वे करने वाली कंपनी के अनुसार, सर्वेक्षण में अंतरराष्ट्रीय हस्तियों का जागरूकता, संभावना, विश्वसनीयता और प्रभाव निम्नलिखित श्रेणियों में देखा गया- स्वास्थ्य, कल्याण और सौंदर्य / व्यक्तिगत देखभाल, प्रौद्योगिकी / मोटर वाहन, फैशन, परिधान और सहायक उपकरण, भोजन, पेय और यात्रा और वित्तीय सेवाएं।


Click it and Unblock the Notifications
