चेन्नई सुपरकिंग्स में एमएस धोनी की वापसी के लिए बदल जाएंगे नियम! माही फिर से पहनेंगे पीली जर्सी
नई दिल्ली। आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एक बार फिर से अपनी टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। जी हां, दरअसल आईपीएल संचालन परिषद के एक प्रस्ताव के अनुसार अगले सीजन में वापसी को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को पिछले दो साल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और गुजरात लायंस की ओर से खेलने वाले खिलाड़ियों को रिटेन करने की स्वीकृति दी जा सकती है। अगले महीने होने वाली वर्कशॉप में अगर फ्रेंचाइजियां इस पर राजी होती हैं तो इससे महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स में वापसी का रास्ता साफ हो सकता है।
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को दो बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले एमएस धोनी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए टीम मैनेजमेंट हर संभव प्रयास कर रहा है। आईपीएल संचालन परिषद के सदस्य ने कहा, 'हम कम से कम तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने का प्रस्ताव रखने वाले हैं- एक भारतीय और दो विदेशी।'
बता दें कि अगर ये प्रस्ताव अगर पास होता है तो पिछले दो सत्र में पुणे सुपरजाइंट्स की ओर से खेलने वाले धोनी सीएसके में खुद ही रिटेन हो जाएंगे। गुजरात लायंस की ओर से खेलने वाले सुरेश रैना या रविंद्र जडेजा के साथ भी ऐसा ही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि 'राइट टू मैच' सहित कुल रिटेन खिलाड़ियों की संख्या फ्रेंचाइजियों की सहमति के आधार पर तीन से पांच के बीच हो सकती है।
इसे भी पढ़ेंः- INDvNZ Match Preview: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में सीरीज बचाने के लिए मैदान उतरेगी टीम इंडिया
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
