World Cup 2019 : मैदान में उतरते ही धोनी ने की सचिन के इस रिकॉर्ड की बराबरी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप 2019 में सेमीफाइनल मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरी। न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जैसे ही भारतीय टीम ने मैदान पर कदम रखा तो इसी के साथ विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने सचिन तेंदुलकर के एक खास रिकाॅर्ड की बराबरी कर ली। रिकाॅर्ड भी ऐसा कि बिना फिटनेस बनाए रखे इसके तक पहुंचना आसान नहीं। दरअसल धोनी का यह 350वां वनडे इंटरनेशनल मैच रहा। धोनी सचिन के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं, जबकि दुनिया के 10वें क्रिकेटर बने हैं।

सचिन खेल चुके हैं सबसे ज्यादा मैच
साल 2004 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले धोनी ने इस फॉर्मेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। 'गॉड ऑफ क्रिकेट' सचिन के नाम अलावा महेला जयवर्दने, सनथ जयसूर्या, कुमार संगकारा, शाहिद अफरीदी, इंजमाम उल हक, रिकी पॉन्टिंग, वसीम अकरम और मुथैया मुरलीधरन भी 350 या इससे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। धोनी 350 मैचों में से 347 वनडे भारत के लिए और 3 वनडे एशिया इलेवन के लिए खेले हैं। धोनी से पहले भारत की तरफ से सचिन 463 वनडे खेल चुके हैं।

आखिरी विश्व कप खेल रहे हैं धोनी
धोनी ने 200 मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली थी। इस दाैरान उन्होंने भारत को 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे फाॅर्मेट का विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्राॅफी टीम को दिलाई। धोनी अभी तक 349 वनडे मैचों में 50.58 की औसत से 10,723 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 10 शतक और 72 अर्द्धशतक लगाए हैं। धोनी जारी आईसीसी विश्व कप में खेली 7 पारियों में 223 रन बना चुके हैं। यह उनका आखिरी विश्व कप रहने वाला है।
बुमराह की तरह गेंदबाजी करते दिखे कोहली, वीडियो हुआ वायरल

सर्वाधिक शिकार करने वाले तीसरे कप्तान
बता दें कि धोनी वनडे में सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। धोनी के नाम विकेट के पीछे 444 शिकार दर्ज हैं, जिसमें 321 स्टंपिंग जबकि 123 कैच शामिल हैं। इस मामले में पहले स्थान पर कुमार संगकारा हैं जिन्होंने 404 मैच खेलकर 482 शिकार किए हैं, जबकि एडम गिलक्रिस्ट(472) तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
