For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिए किसके कहने पर धोनी ने नहीं लिया संन्यास, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कुछ ही दिन पहले हुई है। महेंद्र सिंह धोनी ने इस घोषणा से पहले ही खुद को चयन प्रक्रिया से अलग कर लिया था। इस बात की जानकारी आधिकारिक तौर पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दी थी। धोनी दरअसल दो माह तक प्रादेशिक सेना में अपनी पैराशूट रेजिमेंट के साथ समय बिताएंगे। यहां पर वे ट्रेनिंग लेंगे। निश्चित तौर पर धोनी अभी भी भारतीय क्रिकेट में चर्चा का गर्म मुद्दा बने हुए हैं।

धोनी को संन्यास लेने से रोका गया-

धोनी को संन्यास लेने से रोका गया-

इसका कारण यह है कि धोनी ने अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है और ना ही भारतीय टीम में उनके रोल को लेकर कोई साफ बात की गई है। दूसरे, चयनकर्ताओं ने साफ संदेश दे दिया है कि अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर टीम पंत को तराशने का काम कर रही है। पंत ही अब टीम के पहले विकेटकीपर होंगे और उनको अधिक से अधिक मौके दिए जाएंगे। बता दें कि विंडीज दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया में भी पंत तीनों ही फार्मेट में पहले विकेटकीपर के तौर पर शामिल किए गए हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने रही है जिसके अनुसार धोनी ने अपने संन्यास का फैसला अभी तक इसलिए नहीं लिया क्योंकि उनको ऐसा करने से बाकायदा रोका गया है।

रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा-

रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा-

स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ये भारतीय टीम प्रबंधन ही है जिसने धोनी को अभी संन्यास लेने से मना किया है। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि पंत को अगले विश्व कप के मद्देनजर तराशने की प्रक्रिया अभी चल ही रही है। ऐसे में धोनी अभी संन्यास लेकर बैठ गए तो पंत का मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं रहेगा। अंदर के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार- धोनी टीम में अपनी जगह और पॉजिशन जानते हैं। वे टीम प्लेयर हैं इसलिए उनके संन्यास को लेकर जितनी चर्चाएं और माहौल बनाया जा रहा है उसका कोई मतलब नहीं है। टीम मैनेजमैंट टी20 विश्व कप के लिए पंत को तैयार कर रहा है। वे धोनी को एक मेंटर के साथ बैक-अप के तौर पर भी रखना चाहते हैं। वे धोनी को कुछ समय तक बनाए रखना चाहते हैं।

चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग के बाद हरभजन सिंह ने पाकिस्तान को किया ट्रोल

धोनी के संन्यास पर आधिकारिक बयान

धोनी के संन्यास पर आधिकारिक बयान

इससे पहले जब विंडीज दौर के लिए भारतीय टीम की घोषणा हुई थी तो प्रसाद ने कहा था- 'महेंद्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वह इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं।' अब यहां यह सवाल उठता है कि धोनी को लेकर बीसीसीआई का नजरिया क्या है? इस बात का जवाब देते हुए प्रसाद ने आगे कहा- निश्चित रूप से हमारे पास विश्व कप तक एक रोडमैप और योजना मौजूद थी। हमने कुछ और प्लान भी रखे और पंत को ज्यादा से ज्यादा निखारने के लिए उनको मौके दिए। फिलहाल पंत को अधिक से अधिक मौके देना ही हमारा प्लान है और हमने यही बात धोनी से की है।'

रोहित -युवराज ने पहने थे हवाई चप्पल और शॉर्ट्स, यूं मिले जीजा-साले तो खूब हुआ मजाक

Story first published: Tuesday, July 23, 2019, 16:58 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+