एड फिल्मों में बिजी धोनी के लिए वनडे के लिए वक्त नहीं!

मुंबई। पहले खबर आयी थी कि टीम इंडिया के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी भारत-श्रीलंका के पांच एकदिवसीय मैंचों के अंतिम दो मैच खेलेंगे लेकिन अब खबर आ रही है कि वो अंतिम दो मैचों में भी खेलने के लिए इच्छुक नहीं है।

क्योंकि ऐसा सूनने में आया है कि धोनी के दाहिने हाथ में काफी तकलीफ है जिसके कारण वो खेलने में असमर्थ हैं और इसलिए उन्होंने क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से अनुरोध किया है कि वो अंतिम दो वनडे नहीं खेलेंगे।

लेकिन जहां धोनी अपने आप को खेल के लिए अनफिट बता रहे हैं वहीं दूसरी ओर धोनी एड फिल्म को शूट करते देखे गये। जो कि मुंबई में हो रही है। अब सवाल यह उठता है कि अगर धोनी वाकई में चोटिल हैं या पीड़ित हैं तो वो शूटिंग कैसे कर सकते हैं। इसका मतलब तो यही हुआ ना कि पैसों और करार की वजह से धोनी एड पिच पर तो पहुंच गये लेकिन क्रिकेट के मैदान से वो दूर हैं।

मालूम हो कि इंडो-श्रीलंका वनडे सीरीज के अंतिम दोनों मैच कोलकाता और रांची में होने हैं। इस समय भारत की कप्तानी विराट कोहली कर रहे हैं। अभी तो इस सीरीज के दो मैच हो चुके हैं जिसे भारत ने जीत लिया है। यानी की मेजबान टीम, मेहमान टीम से अब तक सीरीज में आगे है।

Story first published: Saturday, November 8, 2014, 15:24 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+