Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंदौर टेस्ट: भारत को लगा पहला झटका, मुरली 19 रन बनाकर आउट

इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट के चौथे दिन भारत ने दूसरी पारी में पहला विकेट गंवा दिया है। मुरली विजय 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं। गंभीर 19 रन बनाकर और पुजारा 18 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। भारत ने दूसरी पारी में 20 ओवर में एक विकेट पर 58 रन बना लिए हैं।

जानिए अमिताभ को 'अमिताभ' नाम किसने दिया?

इससे पहले रविचंद्रन अश्विन (6 विकेट) की घातक फिरकी की बदौलत भारत ने होल्कर स्टेडियम में तीसरे दिन न्यूजीलैंड को पहली पारी में महज 299 रनों पर ही ढेर कर दिया था। टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए थे।

बाबूजी की चुनिंदा कविताएं जो बिग-बी को बेहद पसंद हैं...

भारत ने न्यूजीलैंड को फॉलोऑन न देकर अपनी दूसरी पारी खेलने का फैसला किया। मालूम हो कि आज अश्विन और जडेजा ने किवी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। जडेजा ने दो विकेट हासिल किए। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

दशहरा 2016: रावण केवल दानव ही नहीं बहुत बड़ा शिवभक्त और ज्ञानी भी था...

Birthday Special: नशीली रेखा का 15 साल में हुआ था यौन उत्पीड़न!

आपको बता दें कि रविवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली (211) और उपकप्तान अंजिक्य रहाणे (188) के दमदार शतकों के कारण इंडिया ने 5 विकेट पर 557 रनों के बाद अपनी पहली पारी घोषित की थी।

मालूम हो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का यह तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले 1999-2000 में भारत ने अहमदाबाद टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक पारी में 583 रन और नागपुर टेस्ट की एक पारी में 566 रन बनाए थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+