आईपीएल से पहले सत्य साईं प्रशांति निलयम में आशीर्वाद लेते नजर आए धोनी, VIDEO
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके प्रशंसक जल्द ही आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए देखेंगे। इससे पहले धोनी ने मंगलवार को पहली बार पुट्टपर्थी में प्रशांति निलयम का दौरा किया।
वह सुबह एक चार्टर्ड उड़ान पर पुट्टपर्थी हवाई अड्डे पर पहुंचे और साईं कुलवंत हॉल में श्री सत्य साईं बाबा की समाधि के दर्शन किए।

श्री सत्य साईं बाबा की समाधि के दर्शन किए
प्रशांति निलयम से, वह डॉ मुथु कुमार से मिलने के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल गए, जो भारतीय क्रिकेट टीम और खुद धोनी के लिए भी बाहरी डॉक्टरों के पैनल में शामिल हैं।
बल्लेबाजों को नचाने के लिए राशिद खान कर रहे हैं 'मिस्ट्री' बॉल पर काम, लेकिन है एक ट्विस्ट
धोनी को कर्मचारियों द्वारा ‘अस्पताल के कैश काउंटर' के आसपास दिखाया गया था। वह सुविधाओं से प्रभावित थे और उन्होंने विसिटर बुक में अस्पताल के कामकाज की प्रशंसा की।

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भी किया विजिट
डॉ मुथु कुमार, जो स्पोर्ट्स मेडिसिन के विशेषज्ञ हैं, लंदन में काम करते हैं और पिछले 15 वर्षों से यहां सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मुफ्त सेवा देने के लिए साल में दो बार आते हैं। उनकी उपलब्धता के बारे में जानने के बाद, धोनी ने उनसे एक घंटे के परामर्श के लिए मुलाकात की, जिससे उन्हें अस्पताल में दिए गए उपचार के बारे में जानकारी मिली।
'मेरी पत्नी कल से कुछ नहीं खाया', U19 फाइनल के बवाल के बाद रवि के पिता ने किया खुलासा
यहां देखें धोनी का वीडियो-
आप धोनी का ताजा वीडियो यहां पर देख सकते हैं।
धोनी आखिरी बार 2019 क्रिकेट विश्व कप में भारत के लिए खेले थे। वह जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग में फुल एक्शन में दिखाई देंगे, जहां वह चौथे खिताब के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का नेतृत्व करेंगे।
माना जा रहा है उसके बाद वे वनडे क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि धोनी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
