For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: धोनी ने फैन के साथ खेला 'लुकाछुपी' का खेल फिर लगाया गले, VIDEO

India vs Australia 2nd ODI: MS Dhoni chased around by pitch invader fan in Nagpur| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी जितने कूल माने जाते हैं उतने ही गंभीर भी है। वे जब मजाक भी करते हैं तब भी अपनी चिर-परिचित कूलनेस नहीं खोते हैं। खेल के मैदान पर अक्सर विपक्षियों के लिए रणनीति बनाने में व्यस्त दिखने वाले धोनी कभी-कभार ही मैदान पर खुला मजाक करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन जब करते है तो वही सुर्खियों में छा जाता है। कुछ ऐसा ही एक मामला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में हुए दूसरे वनडे मैच के दौरान देखने को मिला।

धोनी ने फैन का दौड़ाया-

धोनी ने फैन का दौड़ाया-

दरअसल विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर धोनी ने अपने एक फैन के खूब छकाया। यह वाकया तब घटा जब धोनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ मैदान पर थे और धोनी का एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर इस पूर्व कप्तान को गले लगाने के लिए मैदान में पहुंच गया था। धोनी ने इस फैन को गले लगाया लेकिन उससे पहले उन्होंने उसे काफी दौड़ाया। जी हां, विकेटों के बीच सबसे तेज दौड़ने वाले खिलाड़ियों में से एक धोनी की यह तेजी उस समय काफी काम आई।

दौड़ाने के बाद लगाया फैन को गले-

दौड़ाने के बाद लगाया फैन को गले-

हुआ यह कि जैसे भारतीय गेंदबाजी शुरू होने का समय आया भारतीय टीम मैदान पर पहुंच गई। धोनी उस समय विकेट के पीछे खड़े थे। तभी एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर आ गया और उसने धोनी को गले लगाने की कोशिश की। धोनी ने मुस्कुराते हुए उस प्रशंसक को दौड़ा दौड़ाकर खूब छकाया। धोनी और फैन के बीच इस 'खेल' का भारतीय टीम के उनके साथी आनंद उठाते हुए लेते रहे। इसी बीच प्रशंसक भी जिद्दी था और धोनी के पीछे दौड़ता रहा और आखिर में उनको गले लगाने में सफल रहा। इस दौरान उसने धोनी के पैर भी छुए। बाद में सुरक्षाकर्मी उसको पकड़कर बाहर ले गए।

धोनी और रोहित की सलाह से शंकर को मिला हीरो बनने का मौका, कोहली ने किया खुलासा

छुपने की कोशिश नहीं आई काम-

इससे पहले जब यह प्रशंसक मैदान में धोनी के पीछे आया था तब धोनी ने रोहित शर्मा के पीछे छिपने की भी कोशिश की। लेकिन यह तरीका ज्यादा कारगार ना पाकर उन्होंने दौड़ लगाना ही ज्यादा बेहतर समझा। धोनी की दौड़ इतनी तेज थी कि प्रशंसक के लिए उनको पकड़ना संभव नहीं था। हालांकि, विकेट के पास जाकर धोनी रूक गए और उसके बाद उनके प्रशंसक ने उन्हे गले लगाया और वापस चला गया।

Story first published: Wednesday, March 6, 2019, 10:46 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+