For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी तो खुश हुए फैंस, सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरकार आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में शिखर धवन, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल को जगह नहीं मिली, लेकिन संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप के लिए बड़ी जिम्मेदारी साैंपी है। दरअसल, धोनी को मेंटॉर के रूप में चुना गया है। यानी कि वो टीम को खिताब दिलाने के उद्देश्य से रवि शास्त्री के साथ मिलकर काम करेंगे।

धोनी का नाम टीम के साथ जुड़ते ही सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी ट्वीट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। टूर्नामेंट की शुरूआत 17 अक्तूबर से संयुक्त अरब अमीरात ओमान में होगी। इस टूर्नामेंट का निर्णायक मैच 14 नंवबर को खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया को अपना पहला मैच 24 अक्तूबर को खेलना है, जां पाकिस्तान से सामना होगा। भारत दूसरा मैच न्यूजीलैंड को 31 अक्तूबर को होगा फिर तीसरा मैच अफगानिस्तान से 3 नवंबर को, जबकि 5 नवंबर को सुपर 12 में क्वालिफाई करने वाली टीम (बी-1) से भिड़ेगी।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup : वो नामी भारतीय खिलाड़ी, जिन्हें नहीं मिल पाया टीम में माैका

धोनी के कुछ गजब रिकाॅर्ड-
- आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट जीतने वाले दुनिया के इकलाैते कप्तान। 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे तो 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती।
- इनकी कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में 18 महीने तक नंबर वन रही।
- साल 2010 और 2016 में भारत ने एशिया कप पर कब्जा किया।
- टेस्ट में किए कुल 294 शिकार जिसमें 256 कैच और 38 स्टंपिंग शामिल है। सर्वाधिक विकेट के शिकार के मामले में बतौर विकेटकीपर धोनी भारतीयों में टॉप पर काबिज हैं।
- भारत की ओर से सर्वाधिक वनडे खेलने के मामले में सचिन तेंदुलकर (463)के बाद धोनी दूसरे नंबर पर हैं। धोनी ने 350 वनडे खेले हैं।
- छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 4031 रन बनाए।
- वनडे में सबसे पहले 200 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले वाले भारत के पहले बल्लेबाज हैं।

Story first published: Wednesday, September 8, 2021, 22:43 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+