For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सुरेश रैना के आए बुरे दिन! एमएस धोनी, अश्विन और डुप्लेसी ही जाएंगे CSK

नई दिल्ली। पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे सुरेश रैनी के लिए बुरी खबर है। दरअसल चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल 11 में वापसी करने वाली है। इस टीम की वापसी के बाद अब खबर है कि चेन्नई सुपरकिंग्स अपनी टीम में एम एस धोनी, आर अश्विन और फाफ डुप्लेसी को रीटेन करने वाली है जबकि सुरेश रैना से चेन्नई फ्रेंचाइजी ने किनारा करने का मन बना लिया है।

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की अगले हफ्ते बैठक होने वाली है, जिसमें वो राजस्थान और चेन्नई की फ्रेंचाइजी को अपने 3 खिलाड़ियों को रीटेन करने की छूट देगी। खबरों के मुताबिक चेन्नई सुपरकिंग्स ने धोनी, अश्विन और डुप्लेसी को रीटेन करने का मन बनाया है।

तमिल दैनिक अखबार दिनाथांती में छपी खबर के मुताबिक सीएसके के टीम मैनेजमेंट ने रीटेन होने वाले इन्हीं 3 खिलाड़ियों का नाम तय कर लिया है। कुल मिलाकर सुरेश रैना का नाम नहीं है। आपको बता दें सुरेश रैना आईपीएल के पहले 8 सीजन चेन्नई के लिए ही खेले हैं। जिसमें उन्होंने हर सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं।

बता दें कि आईपीएल में सुरेश रैना के नाम सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने 2008 से 2017 तक 157 पारियों में 4540 रन बनाए हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के सस्पेंड होने के बाद सुरेश रैना गुजराल लॉयन्स के कप्तान बने थे। अपने पहले सीजन में गुजरात ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था लेकिन दूसरे सीजन (आईपीएल 10) में टीम फ्लॉप रही।

मौजूदा समय में सुरेश रैना रणजी ट्रॉफी में यूपी की कमान संभाले हुए हैं लेकिन उनका फ्लॉप प्रदर्शन जारी है। रैना 8 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। उनका औसत महज 13.12 है और उनके बल्ले से कुल 105 रन निकले हैं।

इसे भी पढ़ेंः- क्रिस गेल की पाकिस्तान में हुई 'बेइज्जती', किसी ने नहीं खरीदा

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 21:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+