तो इस वजह से एमएस धोनी ने कप्तानी को कहा था अलविदा, खुद किया ये बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में अगर सफलतम कप्तान की बात की जाएगी तो एमएस धोनी का नाम उसमें सबसे ऊपर होगा। बतौर कप्तान और खिलाड़ी धोनी ने भारत को पूरी दुनिया में सबसे शीर्ष पर पहुंचाने का काम किया है। क्रिकेट का कोई भी फार्मेट हो धोनी का बल्ला और उनके सोचने का अंदाज हर जगह मैदान मार लेता था जिसकी बदौलत धोनी अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी का भी जौहर दिखाने लगे और पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया। हालांकि धोनी ने कप्तानी का दारोमदार भी अपनी मर्जी से अचानक ही छोड़ दिया जिसकी किसी को उम्मीद भी न थी। उन्होंने कप्तानी से संन्यास लिया तो कई तरह की अटकलें लगाई जाती रहीं कि आखिर धोनी ने ऐसा क्यों किया लेकिन इसकी वाजिब वजह किसी को अब तक पता नहीं थी लेकिन धोनी ने अब खुद इसका खुलासा कर दिया है।
ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप 2019 में एमएस धोनी की मौजूदगी को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने कही ये बड़ी बात

धोनी ने बताई असली वजहः
2017 में एमएस धोनी ने सीमित ओवर की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और विराट कोहली को उनका उत्तराधिकारी बनने का मौका दिया था। वहीं अब अटकलों पर विराम लगाते हुए धोनी ने बताया कि दरअसल उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैं चाहता था कि नए कप्तान को आईसीसी विश्व कप 2019 से पहले अपनी टीम तैयार करने का पर्याप्त मौका मिले। नए कप्तान को बिना समय के मजबूत टीम दे देने से कोई फायदा नहीं मिलता। मेरा मानना है कि मैंने सही समय पर कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया।

इंग्लैंड में मिली हार पर भी दिया जवाबः
हाल ही में इंग्लैंड के हाथों 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 4-1 से मिली हार के बारे में जब धोनी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'सीरीज शुरू होने से पहले कम अभ्यास मैच मिलने से विदेशी परिस्थितियों में भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल होती है। भारतीय बल्लेबाजों को जरूरत थी कि वह ज्यादा से ज्यादा अभ्यास मैच खेलकर अपनी तैयारी बेहतर करते।

एशिया कप में धोनी आएंगे नजरः
गौरतलब हो कि इंग्लैंड से वनडे मुकाबले खेलने के बाद धोनी स्वदेश वापस लौट आए थे। वहीं, अब धोनी लंबे आराम के बाद एशिया कप में नजर आएंगे जो कि 15 सितंबर से शुरू हो रही है। भारत का पहला मुकाबला हांगकांग से 18 व दूसरा मुकाबला 19 सितंबर को पाकिस्तान के साथ होना है। ऐसे में सभी की निगाहें एमएस धोनी पर होंगी।
ये भी पढ़ें- Asia Cup history: जब 1984 में पाकिस्तान को पटखनी देकर भारत ने जमाया था एशिया कप पर कब्जा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
