नई दिल्ली। कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म द धोनी: अनटोल्ड स्टोरी आने से पहले ही काफी चर्चित है इस फिल्म में धोनी का रोल प्ले कर रहे हैं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत।
हाल ही में धोनी और उनकी पत्नी साक्षी रावत के लिए डायरेक्टर नीरज पांडे ने स्पेशल स्रकीनिंग रखी ताकि अगर फिल्म में धोनी को कोई दिक्कत हो तो आराम से दूर किया जा सके। लेकिन फिल्म देखने के बाद धोनी बहुत ज्यादा खुश हो गये और उन्होंने फिल्म को ग्रीन सिग्नल दे दिया है।
आपको बता दें कि इस फिल्म में लीड रोल सुशांत सिंह राजपूत, अनुपम खेर और दिशा पाटनी निभा रहे हैं। फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे हैं और यह फिल्म 2 सितंबर 2016 को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और काफी लोकप्रिय भी हो चुका है।
धोनी की फिल्म की तारीख और पोस्टर हुआ रिलीज