मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी फिलहाल तो टी20 विश्वकप में व्यस्त हैं लेकिन उनकी मोहक और प्रेरणाशील कहानी को पर्दे पर दिखाने की पूरी कोशिश शिद्दत से हो रही है इसलिए टी20 विश्वकप में भारत के पहले मुकाबले के दौरान उनकी लाइफ पर आधारित फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का टीजर रिलीज किया गया।
इस टीजर को लांच किया फिल्म में धोनी का किरदार प्ले करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने। उन्होंने ट्वीटर के जरिये इस टीजर को रिलीज किया। फिल्म के डायरेक्टर नीरज पाण्डे हैं।
The journey of @msdhoni now for you to know. Here's the teaser of #MSDhoniTheUntoldStory https://t.co/RYEs4hZEg3 @arunpandey99 @foxstarhindi
— Sushant S Rajput (@itsSSR) 16 March 2016
फिल्म 2 सितम्बर 2016 को रिलीज होगी। फिल्म कें मुख्य किरदारों में अनुपम खेर भी है, वो पर्दे पर धोनी के पिता पान सिंह बने हैं।
देखें टीजर...