For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिए कितनी है महेंद्र सिंह धोनी की कुल आय, सच जान उड़ जाएंगे आपके होश

नई दिल्ली। ये कोई छुपी हुई बात नहीं है कि भारत में क्रिकेट बहुत तेजी के साथ कमाई करने का भी अकूत जरिया बनकर उभर चुका है। सवा सौ करोड़ से भी ज्यादा नागरिकों वाले इस देश में लगभग आधी आबादी क्रिकेट के प्रति विशेष लगाव रखती है। ऐसे में कुछ चुनिंदा उभरते हुए क्रिकेटरों की कमाई कितनी होती होगी, इसका बस अंदाजा ही लगाया जा सकता है। खेल के मैदान से इतर हमारे ये पसंदीदा क्रिकेटर बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ करोड़ो-अरबों रुपए के करार करने के साथ कई तरह के व्यवसायों में मोटा पैसा कमाते हैं। कमाई के मामले में इस बार हम चर्चा कर रहे है भारत के हर दिल अजीज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की।

अकूत कमाई के मालिक धोनी-

अकूत कमाई के मालिक धोनी-

धोनी की लोकप्रियता का बोलबाला दुनिया भर में है। वे एक बेहतरीन विकेटकीपर और बल्लेबाज होने के अलावा देश के एकमात्र ऐसे क्रिकेट कप्तान हैं जिन्होंने भारत को विश्व कप, टी-20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताकर दी है। धोनी दुनिया के सबसे व्यस्त क्रिकेटरों में से एक हैं। करोड़ो दीवाने फैंस के चहेते इस खिलाड़ी की कमाई सुनकर आप हैरान हो सकते हैं। भारत सरकार से अभी तक पद्म श्री, राजीव गांधी खेल रत्न और पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड पाने वाले इस सौम्य खिलाड़ी की कुल अब तक कुल कमाई 150 मिलियन डॉलर के भी पार है।

1100 करोड़ के पार कमाई-

1100 करोड़ के पार कमाई-

यानी की भारतीय रुपए के हिसाब से लगभग 1100 करोड़ रुपए। यह आकलन Pink Villa के अनुसार किया गया है। निश्चित तौर पर यह इस धरती पर मौजूद किसी भी इंसान के लिए अकूत संपत्ति है। धोनी अपने गृहनगर रांची में हॉकी क्लब रांची रेज के सहमालिक होने के अलावा चेन्नई के फुटबॉल क्लब चेन्नयन एफसी के मालिक भी हैं। इसके अलावा तेलगु फिल्म स्टार अक्किनेनी नागार्जुन के साथ मिलकर उन्होंने सुपरस्पोर्ट्स वर्ल्ड चैंपियनशिप टीम भी खरीद रखी है। इस टीम का नाम माही रेसिंग टीम इंडिया है। यहीं नहीं, उनके नाम झारखंड में एक होटल भी है जिसका नाम होटल माही रेसिडेंसी है।

IPL 2019 : 11 साल बाद दोहराया चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक 'अजीब संयोग'

एक सफल और चतुर बिजनेस मैन हैं धोनी-

एक सफल और चतुर बिजनेस मैन हैं धोनी-

बाइक के दीवाने धोनी ने झारखंड में कई जगह पर अपने जिम की चैन चला रखी है जिसका नाम स्पोर्ट्स फिट है। जबकि उनके बाइक कलेक्शन में सुजुकी शोगुन से लेकर कावासाकी निंजा H2 तक मौजूद है। उनका रांची में एक फॉर्महाउस है जहां पर उनकी बाइक्स का जबरदस्त कलेक्शन देखा जा सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि एक सफल क्रिकेटर के अलावा धोनी एक बेहद सफल और चतुर बिजनेसमैन भी हैं और विभिन्न तरह के क्षेत्रों में सफलता के झंडे गाड़ते हुए कमाई कर रहे हैं।

Story first published: Saturday, April 27, 2019, 18:01 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+