
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी खेलना मुश्किल-
जी हां, इस बार के काफी आसार हैं कि धोनी इस सीरीज में भी खेलते हुए दिखाए नहीं देंगे। खबरें ये भी आ रही हैं कि धोनी वेस्टइंडीज दौरे की तरह से खुद ही अपने आपको दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी अनउपलब्ध कर लेंगे। ऐसा होता है तो धोनी के लिए क्रिकेट में वापसी की राह और जटिल होती जाएगी। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि भारतीय चयनकर्ता अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम तैयार कर रहे हैं और वे आगे बढ़ने का पूरा मूड बना चुके हैं। इसके तहत ऋषभ पंत को ज्यादा से ज्यादा मौके प्रदान किए जाएंगे।

टी20 विश्व कप का रोडमैप तैयार कर रहे हैं सेलेक्टर्स
बताया जा रहा है कि चयनकर्ता टी20 सीरीज के चयन के लिए 4 सितंबर को बैठक करेंगे। इस बारे में बात करते हुए बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बताया- 'भारत के अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले केवल 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं और चयनकर्ता इस बारे में बिल्कुल स्पष्ट हैं कि यह आगे बढ़ने का समय है।' इसी दौरान चयनकर्ताओं की योजना के बारे में कुछ रोशनी डालते हुए अधिकारी ने बताया- 'टी20 में अब तीन विकेटकीपरों का पूल तैयार करने की तैयारियां चल रही हैं।' इसमें पंत का नाम सबसे ऊपर आता है और उसके बाद भारतीय ए टीम के विकेटकीपर ईशान किशन के अलावा संजू सैमसन को भी तैयार किया जा सकता है।
सुमित नागल की तारीफ में चेतन भगत ने किया ऐसा ट्वीट, यूजर्स ने लगा दी क्लास

किरनामी ने की है धोनी को खिलाने की वकालत
बता दें कि हाल ही में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा था कि टीम इंडिया को अब धोनी के संन्यास के लिए तैयार रहना चाहिए और ये धोनी को ही फैसला करना है कि वह कब संन्यास लेंगे लेकिन साथ ही धोनी को यह भी आकलन करना होगा कि वह टीम इंडिया में पहले की तरह से योगदान दे पाते हैं या फिर नहीं। जबकि भारत के महान विकेटकीपर रह चुके सैयद किरमानी ने धोनी को लेकर साफ कहा है कि धोनी बड़े रोल मॉडल हैं और अभी उनकी जरूरत टीम में हैं। किरमानी ने कहा कि धोनी को टीम इंडिया में निश्चित तौर पर बने रहना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications
