For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK के कप्तान धोनी बोले- उम्मीद है कि मेरा आखिरी T20 मैच यहां होगा

नई दिल्ली। एमएस धोनी और उनका क्रिकेट भविष्य पिछले कुछ सालों से एक घरेलू विषय बन गया है। उन्होंने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, लेकिन उसके बाद उनके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के भविष्य को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। आईपीएल 2020 के बाद, उन्होंने पुष्टि की कि वह 2021 में भी खेलेंगे, लेकिन आईपीएल 2021 के समाप्त होने के बाद से अनुभवी की ओर से कुछ भी प्लान सामने नहीं आया है। हालांकि धोनी ने उस मैदान का नाम बताय जहां वह अपना आखिरी मैच खेलना चाहते हैं।

एमएस धोनी शनिवार (20 नवंबर) को एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां फिर उनसे करियर को लेकर सवाल किया गया। अपने आईपीएल करियर को लेकर धोनी ने स्पष्ट रूप से अगले आईपीएल सीजन में शामिल होने का संकेत दिया है। साथ ही उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा अपने क्रिकेट की योजना बनाई है। मेरा आखिरी मैच जो मैंने खेला वह रांची में था, वनडे संस्करण मेरा आखिरी गेम रांची में मेरे गृह नगर में था। इसलिए उम्मीद है कि मेरा आखिरी टी20 चेन्नई में होगा। अगले साल या पांच साल के समय में, मैं नहीं जानता कि कब वहां आखिरी मैच के रूप में खेलूंगा।" धोनी की इस बात के बाद कार्यक्रम में शामिल लोगों ने तालियां बजाईं।

यह भी पढ़ें- इस भारतीय खिलाड़ी को बार-बार माैके मिल रहे हैं, पर फेल साबित हो रहा है

इससे पहले इस आयोजन में, एमएस धोनी ने कहा कि वह आईपीएल 2022 में खेलने के बारे में सोचेंगे और फिलहाल कुछ भी तय नहीं किया है। धोनी ने कहा, "मैं इसके बारे में सोचूंगा, बहुत समय है, अभी हम नवंबर में हैं। आईपीएल 2022 अप्रैल में खेला जाएगा। "

बता दें कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार खिताब पर कब्जा किया है। यूएई में हुए आईपीएल 2021 में सीएसके ने फाइनल में कोलकातना नाइट राइडर्स को हराकर खिताब जीता था। धोनी ने साल 2008 से ही टीम की कप्तानी संभाली है। लेकिन अब उनका करियर खत्म होने की कगार पर है।

Story first published: Saturday, November 20, 2021, 19:47 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+