
धोनी के चलते दुनिया देख सकी
गौरतलब है कि साक्षी के साथ शादी के बाद ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईसीसी के 2 खिताब आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी और आईसीसी वनडे विश्व कप जीता। अपने करियर के धोनी ने कई अहम खिताब अपने नाम किये। इस पर साक्षी ने बात करते हुए कहा कि उन्होंने धोनी के कारण इस दुनिया को देखा है।
उन्होंने कहा, ‘यह एक अच्छा सफर रहा है। मैंने माही की वजह से सबकुछ देख लिया। उससे पहले मैं कॉलेज में थी। बैचलर के बाद शादी हो गई। उनके साथ मैंने सबकुछ सीखा और दुनिया देखा।'

साक्षी ने बताये धोनी के साथ बिताये 3 पसंदीदा पल
साक्षी ने इस इंटरव्यू के दौरान धोनी के साथ बिताये अपने 10 साल के सफर को याद किया और अपने 3 पसंदीदा पलों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा,'धोनी को पद्म भूषण से सम्मानित करना, लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि मिलना और 28 साल बाद भारत के लिये 2011 विश्व कप जीतना मेरी जिंदगी के पसंदीदा लम्हे रहे जिसने धोनी के प्रति मेरी दीवानगी को बढ़ा दिया।'
उल्लेखनीय है कि साल 2018 में एमएस धोनी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था वहीं साल 2011 में विश्व कप जीतने के बाद धोनी को नवंबर 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि मिली थी।

पसंद नहीं थे धोनी के लंबे बाल
इंटरव्यू के दौरान साक्षी ने धोनी के लंबे बालों को लेकर खुलासा किया कि उन्हें कभी भी धोनी के लंबे बाल पसंद नहीं थे। इस दौरान उन्होंने धोनी की सबसे खराब हेयरस्टाइल के बारे में बात करते हुए कहा कि जब उन्होंने अपने बालों को गुलाबी करवा लिया था वो सबसे खराब दौर था।
उन्होंने कहा, ‘सौभाग्य से मैंने उन्हें लंबे बालों में नहीं देखा। अगर मैं उन्हें लंबे में देख लेती तो शादी नहीं करती। भगवान का शुक्रिया करती हूं कि मैं उनसे छोटे बालों में मिली। मैं धोनी के बारे में ज्यादा नहीं जानती थी। मैं सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण के बारे में जानती थी। मुझे ये पता था कि एक पहाड़ी आदमी है जिसके लंबे बाल हैं। जब धोनी से मिली थी तो उनके बाल छोटे थे।'

परवेज मुशर्रफ भी थे धोनी के लंबे बालों के फैन
गौरतलब है कि धोनी के लंबे बालों के फैन न सिर्फ भारतीय थे बल्कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी उनके लंबे बालों की तारीफ की थी। पाकिस्तान दौरे पर जब धोनी टीम के साथ गये थे तब परवेज मुशर्रफ ने उनके लंबे बालों की तारीफ की थी।
आपको बता दें कि पिछले एक साल से धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने पिछले साल वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेला था। इसके बाद वे पेशेवर क्रिकेट में नहीं उतरे। माही आईपीएल के 13वें सीजन से वापसी करने वाली थे, लेकिन कोरोनावायरस के कारण टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
