For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जोश हेजलवुड ने बताया क्यों विराट कोहली को स्लेज करने से डरती है कंगारू टीम

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने इस साल के अंत में भारतीय टीम के दौरे को लेकर कंगारू टीम को चेताया है। हेजलवुड ने स्टार स्पोर्टस के शो क्रिकेट कनेक्टेड में बात करते हुए भारत के आगामी दौरे पर बात की और ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारतीय कप्तान विराट कोहली से भिड़ने से बचने की सलाह दी। इसके पीछे का कारण बताते हुए जोश हेजलवुड ने कहा कि जब भी आप विराट कोहली को स्लेज करते हैं तो उस केस में वह अपना बेस्ट प्रर्दशन करते हैं।

और पढ़ें: इयान बिशप ने बताया करियर में सबसे मुश्किल बल्लेबाज का नाम, बताया कौन था वो भारतीय खिलाड़ी

उल्लेखनीय है कि अगर भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट और 4 टी20 सीरीज का दौरा तय समय के अनुसार होता है तो जोश हेजलवुड अपनी टीम के साथ विराट सेना का सामना करते नजर आयेंगे।

और पढ़ें: किरन मोरे का खुलासा, सुनील गावस्कर से डरती थी पूरी भारतीय टीम

विराट कोहली को पसंद है झगड़े में पड़ना

विराट कोहली को पसंद है झगड़े में पड़ना

इस बारे में बात करते हुए जोश हेजलवुड ने कहा कि विराट कोहली को खुद झगड़े में पड़ना पसंद करते हैं, इससे उनकी एकाग्रता बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से हम किसी भी भिड़ंत से बचने की कोशिश करेंगे। मुझे लगता है कि 2018 में पिछली टेस्ट सीरीज के दौरान यह पूरी तरह से साफ भी हो गया था। मुझे लगता है कि वह किसी भी तरह से झगड़े में पड़ना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे शायद वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। विशेषकर तब, जब वह बल्लेबाजी कर रहे होते हैं। इसलिए गेंदबाजों के लिए इस दौरान बिलकुल भी झगड़े में पड़ना मुनासिब नहीं है।'

कोहली के लिये बनानी पड़ती है खास योजना

कोहली के लिये बनानी पड़ती है खास योजना

हेजलवुड ने आगे बताया कि जब विराट कोहली टीम के साथ मैदान पर उतरते हैं तो उनके लिये कोई भी योजना काम नहीं करती और उनके लिये खास रणनीति बनानी पड़ती है।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर हमारे खिलाड़ी बल्लेबाजी कर रहे हैं और वह मैदान में हैं तो मामला अलग हो जाते हैं। लेकिन जब वह बल्लेबाजी कर रहा होते हैं तो उन्हें ऐसे ही छोड़ देना चाहिए। उम्मीद करते हैं कि वह थोड़े निराशाजनक मूड में हों और हम इसका फायदा उठा लें।'

विराट नहीं पुजारा हैं ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज

विराट नहीं पुजारा हैं ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज

जोश हेजलवुड का मानना है कि भारतीय टीम में विराट कोहली से ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा हैं जो कि अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों को थका देने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘पुजारा आपको थका देते हैं और अपने विकेट के लिए काफी काम कराते हैं, वह सचमुच अपने विकेट की कीमत रखते हैं और हमने यह ऑस्ट्रेलिया में पिछली बार देखा था।'

4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जायेगी टीम इंडिया

4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जायेगी टीम इंडिया

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सीमित ओवर्स के कप्तान एरॉन फिंच ने हाल में विराट कोहली की प्रशंसा की थी। भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी और इसकी शुरुआत तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में पहले टेस्ट से करेगी। टीम को एडीलेड में 11 से 15 दिसंबर तक एक दिन रात्रि टेस्ट मैच भी खेलना है जिसकी प्रतिबद्धता बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली कर चुके हैं। टीम अगले दो टेस्ट मेलबर्न (26 से 30 दिसंबर) और सिडनी (तीन से सात जनवरी) में खेलेगी।

Story first published: Monday, July 6, 2020, 14:06 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+